एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: रविंद्र जडेजा रिवाबा के प्रचार अभियान में नजर क्यों नहीं आ रहे? क्या टीम इंडिया के दूसरे क्रिकेटर करेंगे कैंपेन, जानिए

Gujarat Election 2022: रिवाबा जडेजा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और उन्होंने UPSC परीक्षाओं की तैयारी भी की थी. एयरफोर्स के लिए उनका चयन भी हो गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह ज्वाइन नहीं कर पाईं.

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बीजेपी ने जिन प्रत्याशियों को टिकट दिया है उनमें सबसे अधिक चर्चा रविंद्र जडेजा की पत्नी रिवाबा की हो रही है. रिवाबा को भारतीय जनता पार्टी ने जाम नगर नॉर्थ से टिकट दिया है. रिवाबा अपने चुनावी अभियान में लग गई हैं, हालांकि अभी तक उनके साथ उनके पति और टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रविंद्र जडेजा नहीं दिखाई दिए हैं. ऐसा क्यों है इसको लेकर अब रिवाबा ने जवाब दिया है.

रिवाबा ने दैनिक भास्कर को दिए इंटरव्यू में कहा कि जल्द रविंद्र जडेजा उनके साथ चुनावी मैदान में प्रचार करते नजर आएंगे. उन्होंने कहा कि ये फैसला पार्टी लेती है. अगर पार्टी फैसला करती है तो वो कैंपेन जॉइन कर लेंगे. टीम इंडिया के अन्य क्रिकेटर प्रचार करेंगे कि नहीं इसको लेकर रिवाबा ने कहा कि मैं इस बारे में कुछ नहीं बता सकती.

जानिए रिवाबा जडेजा के बारे में

रिवाबा जडेजा ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है और उन्होंने यूपीएससी परीक्षाओं की तैयारी भी की थी. एयरफोर्स के लिए उनका चयन भी हो गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से वह ज्वाइन नहीं कर पाईं. रिवाबा (Rivaba Jadeja) सामाजिक गतिविधियों से भी जुड़ी रही हैं और सक्रिय रूप से बीजेपी (BJP) के लिए भी काम कर रही हैं.

हाल ही में रिवाबा ने मीडिया से बातचीत में बताया कि वह पहली बार विधायक पद के लिए चुनाव का हिस्सा बनने जा रही हैं, वो इससे काफी कुछ नया सीखेंगी. रिवाबा के चुनाव में आने पर जडेजा ने कहा कि वह हेल्पिंग नेचर की हैं और लोगों की परेशानियों को खत्म करना उनको अच्छा लगता है. जडेजा ने यह भी बताया कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पथ पर चलना चाहती हैं और लोगों के लिए काम करना चाहती हैं. इन्ही सब कारणों से वह राजनीति में आई हैं. 

बता दें कि, गुजरात में विधानसभा चुनाव 1 दिसंबर और 5 दिसंबर को दो चरणों में होने हैं. 8 दिसंबर को नतीजे सामने आएंगे. गुजरात में बीजेपी पिछले 27 साल से सत्ता में है और राज्य को बीजेपी का गढ़ माना जाता है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget