एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात की राजनीति की बड़ी खबर, ननद के बाद ससुर ने खोला मोर्चा, रिवाबा को वोट नहीं करने की अपील की

Gujarat Election 2022: कांग्रेस की उत्तर जामनगर सीट से स्टार प्रचारक नयनाबा ने अपनी भाभी रिवाबा जडेजा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह चुनाव प्रचार के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रही हैं.

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान से पहले प्रचार का आज आखिरी दिन है. इससे पहले मंगलवार को बड़ी खबर आई. क्रिकेटर रवींद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह जडेजा ने जनता से रिवाबा जडेजा को वोट न देने की अपील की है. उन्होंने जनता से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट डालने की अपील की है. बता दें कि रिवाबा जडेजा को बीजेपी ने उत्तर जामनगर सीट से टिकट दिया है. उनके पति रबींद्र जडेजा लगातार अपनी पत्नी के लिए प्रचार कर रहे हैं, लेकिन उनकी ननद नयनाबा ने रिवाबा के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. दरअसल नयनाबा कांग्रेस पार्टी की सदस्य हैं और बतौर स्टार प्रचारक कांग्रेस प्रत्याशी के लिए जामनगर सीट पर वोट मांग रही हैं.

बता दें कि जबसे रिवाबा उस सीट से प्रत्याशी बनी हैं तब से वह अपनी ननद की ओर से आरोपों और प्रत्यारोपों का सामना कर रही हैं. नयनाबा अब तक रिवाबा पर तरह-तरह के आरोप लगा चुकी हैं. कभी रिवाबा पर जाति को लेकर, तो कभी चुनाव प्रचार में बच्चों के इस्तेमाल करने को लेकर नयनाबा ने हमला किया है.

यदि चुनाव में खड़ी होती तो आरोप और अधिक होते- नयनाबा

नयनाबा‌ के आरोप थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. उन्होंने कहा यदि मैं मुकाबले में खड़ी होती तो यह आरोप और प्रत्यारोप ज्यादा होते. हालांकि नयनाबा ने कहा कि चुनाव से इतर उनके घर पर उनके रिश्ते सामान्य हैं.

रिवाबा पर लगाया बाल श्रम का आरोप

कांग्रेस की उत्तर जामनगर सीट से स्टार प्रचारक नयनाबा ने अपनी भाभी रिवाबा जडेजा पर आरोप लगाते हुए कहा था कि वह चुनाव प्रचार के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रही हैं. वह सहानुभूति जुटाने के लिए बच्चों से चुनाव प्रचार करवा रही हैं. बच्चों का इस्तेमाल करना बाल श्रम के अंतर्गत आता है इसलिए कांग्रेस के वरिष्ठ अधिकारियों ने चुनाव आयोग से रिवाबा के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी.

रिवाबा की जाति पर उठाए सवाल

रिवाबा जडेजा की ननंद नयनाबा ने उन पर निशाना साधते हुए उनकी जाति पर भी सवाल खड़े किए. नयनाबा ने यह दावा किया कि रिवाबा के नामांकन फॉर्म पर उनका नाम रीवा सिंह हरदेव सिंह सोलंकी लिखा है. इसमें ब्रैकेट में रविंद्र जडेजा का नाम लिखा है. यह बताते हुए नयनाबा ने दावा किया कि वह रविंद्र जडेजा का सरनेम सिर्फ दिखावे के लिए इस्तेमाल कर रही हैं जबकि दोनों की शादी को 6 साल बीत गए मगर आज तक रिवासा अपना सरनेम तक नहीं बदलवा सकी हैं. 

उत्तर जामनगर से कैसे लड़ सकती हैं चुनाव

नयनाबा ने रिवाबा से यह सवाल किया कि वह उत्तर जामनगर की जनता से से खुद को वोट देने की अपील कैसे कर सकती हैं. नयनाबा ने कहा कि रिवाबा राजकोट पश्चिम विधानसभा की सीट की वोटर हैं, लेकिन वह जामनगर उत्तर से चुनाव कैसे लड़ सकती हैं. रिवाबा खुद को भी अपना वोट नहीं दे पाएंगी तो दूसरे लोगों से वह स्वयं को वोट देने की उम्मीद कैसे रख सकती हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget