एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में वोट डालने के बाद पीएम मोदी ने चुनाव आयोग को दिया धन्यवाद, जानिए जनता से क्या कहा

Gujarat Polls 2022: वोट डालने के बाद पीएम मोदी ने मीडिया से भी बात की. इस दौरान पीएम ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील की.

Gujarat Election 2022: गुजरात चुनाव में दूसरे चरण के लिए आज (05 दिसंबर को) मतदान हो रहा है. दूसरे चरण और अंतिम चरण में प्रदेश के 14 जिलों की कुल 93 सीटों पर वोटिंग जारी है. वोटरों में सुबह 8 बजे से ही उत्साह देखने को मिल रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अहमदाबाद में स्थित रानिप के 177 नंबर पोलिंग बूथ में अपना वोट डाला. 

वोट डालने के बाद पीएम मोदी ने मीडिया से भी बात की. इस दौरान पीएम ने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोटिंग करने की अपील की. पीएम मोदी ने चुनाव आयोग की ओर से की गई व्यवस्थाओं के लिए आयोग को धन्यवाद दिया. लोकतंत्र के इस उत्सव को मनाने के लिए मतदाताओं को भी बधाई दी.  

जनता और EC को दिया धन्यवाद

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात हिमाचल और दिल्ली के मतदाताओं ने लोकतंत्र के इस उत्सव को बहुत ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया. पीएम मोदी ने लोकतंत्र के इस उत्साह के लिए देशवासियों का शुक्रिया अदा किया. चुनाव आयोग के सुव्यवस्थित इंतजामों के लिए बधाई दी. पीएम ने कहा कि उन्होंने पूरी दुनिया के भारत के लोकतंत्र की प्रतिष्ठा को बढ़ाने का काम किया है. इसके लिए मैं उनका हृदय से अभिनंदन करता हूं. 

अहमदाबाद में पीएम ने डाला वोट

बीजेपी समर्थकों ने पोलिंग बूथ पर ढोल-नगाड़ों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया. पीएम मोदी के साथ वोट डालने को लेकर लोगों में काफी खुशी देखने को मिली. कुछ वोटर्स तो ऐसे भी थे जो सुबह से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने का इंतजार कर रहे थे. पीएम मोदी ने 9 बजे के करीब अपना वोट डाला. वोट डालने के बाद प्रधानमंत्री अपने भाई से मिलने उनके घर गए. भाई के घर से निकलने के बाद पीएम मोदी ने मीडिया से भी बात की. 

08 दिसंबर को आएंगे नतीजे

इस चरण में गुजरात के 14 जिलों की कुल 93 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. दूसरे चरण की वोटिंग के लिए लगभग 26 हजार मतदान केंद्रों पर करीब ढाई करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. दूसरे चरण की 93 सीटों पर कुल 833 उम्मीदवार मैदान में हैं. वहीं पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर कुल 788 उम्मीदवार मैदान में थे. जिनकी किस्मत EVM में बंद हो चुकी है. पहले चरण में 01 दिसंबर को मतदान हुआ था. चुनाव के नतीजे 08 दिसंबर को आएंगे. 

ये भी पढ़ें-UP By-Election 2022: यूपी में वोटिंग के बीच सीएम योगी-शिवपाल यादव समेत इन दिग्गज नेताओं ने किया ट्वीट, जानिए क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगाई बनेगी यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत
महंगाई होगा यूपी चुनाव का मुद्दा? प्रियंका गुप्ता बोलीं- महिलाएं दिखाएंगी ताकत
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इरफान अंसारी के बयान पर चुप्पी क्या आपकी 'मौन' सहमति? नितिन नवीन का राहुल गांधी से सवाल
इरफान अंसारी के बयान पर चुप्पी क्या आपकी 'मौन' सहमति? नितिन नवीन का राहुल गांधी से सवाल
UP बीजेपी में दलित चेहरे की तलाश, कमलेश पासवान पर दांव लगाएगी पार्टी?
UP बीजेपी में दलित चेहरे की तलाश, कमलेश पासवान पर दांव लगाएगी पार्टी?
वनतारा: 18 महीने के मासूम हाथी माया को केरल से जामनगर किया एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी ने की पहल
वनतारा: 18 महीने के मासूम हाथी माया को केरल से जामनगर किया एयरलिफ्ट, अनंत अंबानी ने की पहल
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
149 साल के टेस्ट इतिहास में दूसरी बार हुआ ऐसा, बांग्लादेशी गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड 
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
'जेलर 2' के लिए रोड़ा बनी 'रामायण', फिर भी तीसरे हफ्ते बना दिया कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
Explained: सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
सबा हैदर का भारत से क्या रिश्ता? US मिडटर्म में 71% वोटों से दर्ज की शानदार जीत
'हीरोइन कहां हैं?' 'मातृभूमि' के ऑफर को चित्रांगदा सिंह ने कर दिया था रिजेक्ट, जानें फिर कैसे बनी बात
'हीरोइन कहां हैं?' 'मातृभूमि' के ऑफर को चित्रांगदा सिंह ने कर दिया था रिजेक्ट, जानें फिर कैसे बनी बात
Embed widget