एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: कौन है वह उम्मीदवार जिसने एफिडेविट में EC‌ को बताया- कोई संपत्ति नहीं है मेरे पास

गुजरात विधानसभा चुनाव में कुछ ऐसे प्रत्याशी हैं जिन्होंने चुनाव आयोग को कुछ भी संपत्ति ना होने या कम संपत्ति होने का जिक्र एफिडेविट में किया है.

Which Candidate Have Zero Property: गुजरात विधानसभा की 182 विधानसभा सीटों पर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं. चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक स्क्रुटनिंग की प्रक्रिया के बाद सभी राजनीतिक पार्टियों के कुल 788 उम्मीदवारों ने 182 विधानसभा सीटों के लिए अपना नामांकन दाखिल किया है. सभी प्रत्याशियों ने चुनाव आयोग को अपना हलफनामा भी दर्ज करा दिया है.

जिसमें कुछ ऐसे उम्मीदवार भी हैं जिन्होंने अपने हलफनामे में चुनाव आयोग को बहुत कम संपत्ति होने या कोई भी संपत्ति ना होने का जिक्र भी किया. इसका अर्थ है वह प्रत्याशी ऐसा है जिसके पास 0 संपत्ति है. भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, भूपेंद्र पटोडिया जो गुजरात के राजकोट पश्चिम सीट पर बतौर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने चुनाव आयोग को दायर किए गए अपने एफिडेविट में जीरो संपत्ति होने का जिक्र किया है. उन्होंने अपने एफिडेविट में बताया कि उनके पास कोई भी संपत्ति नहीं है.

सबसे कम संपत्ति वाले ये हैं तीन उम्मीदवार

गुजरात विधानसभा के चुनाव में कुछ ऐसे उम्मीदवार भी हैं जिन्होंने चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे में सबसे कम संपत्ति भी दर्ज कराई है. सबसे कम संपत्ति वाले उम्मीदवार बहुजन समाजवादी पार्टी के राकेश गामित हैं. जिन्होंने चुनाव आयोग को सौंपे गए अपने एफिडेविट में कुल हजार रुपये की संपत्ति होने का दावा किया है. बता दें कि राकेश गामित गुजरात की व्यारा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.

वहीं दूसरे स्थान पर कम संपत्ति वाली उम्मीदवार जयाबेन बोरिया हैं जिन्होंने अपने हलफनामे में 3000 रुपये की संपत्ति दर्ज कराई है वह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भावनगर से चुनाव लड़ रही हैं. तीसरे स्थान पर सूरत से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे समीर शेख ने चुनाव आयोग को अपने एफिडेविट में कुल 6500 रुपये की संपत्ति दर्ज कराई है.

किस पार्टी के कितने करोड़पति उम्मीदवार

गुजरात के 2017 विधानसभा चुनावों की अपेक्षा इस वर्ष सभी पार्टियों के ऐसे भी उम्मीदवार हैं जिनके पास करोड़ों की संपत्ति है. चुनाव में उतरे कुल 788 उम्मीदवार में 211 अर्थात 27% उम्मीदवार करोड़पति हैं. जबकि 2017 में 198 अर्थात 21% ऐसे उम्मीदवार थे जो करोड़पति की सूची में शामिल थे.

आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष बीजेपी के 79 उम्मीदवार अर्थात 89% उम्मीदवार करोड़पति हैं. वहीं कांग्रेस के 65 प्रत्याशी अर्थात 73% उम्मीदवारों के पास करोड़ों की संपत्ति है. वहीं अगर हम बात करें आम आदमी पार्टी की तो आम आदमी पार्टी के 33 उम्मीदवार अर्थात 38% ऐसे उम्मीदवार हैं जो करोड़पति की सूची में शामिल है.

यह भी पढ़ें: Elections 2022 Live: आज बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम भूपेंद्र पेटल पार्टी का संकल्प पत्र जारी करेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
‘खत्म हुआ सीजफायर’, ट्रंप बोले- ईरान से बातचीत लिए तैयार यूएस, लेकिन तेहरान को दी ये वॉर्निंग
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget