एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: अगर गुजरात में कुछ सीटों से सरकार बनाने से रह गई पार्टी तो क्या AAP के साथ होगा गठबंधन, कांग्रेस नेता ने दिया जवाब

कांग्रेस के नेता मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि यदि कांग्रेस कुछ सीटों से सरकार बनाने से रह जाती है तो वह आप, बीटीपी अन्य पार्टियों के साथ गठबंधन कि सरकार बना सकती है.

Madhusudan Mistri: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के 14 जिलों की 93 सीटों पर मतदान की प्रक्रिया चल रही हैं. आज मतदान की प्रक्रिया सुबह 8:00 बजे से शुरू हुई थी और यह शाम 5:00 बजे तक चलेगी. गुजरात में आज के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि वर्षों से कायम सत्तारूढ़ बीजेपी ही दोबारा सत्ता में आती है या विपक्षी दल बीजेपी को पछाड़ देते हैं हालांकि सभी राजनीतिक दल वोट डालने के बाद अपनी जीत भविष्यवाणी कर रहे हैं. कांग्रेस के नेता मधुसूदन मिस्त्री ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान कांग्रेस की जीत का दावा किया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस गुजरात की 182 सीटों में से 125 सीटों पर अपनी जीत हासिल करेगी. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता अब बीजेपी के शासन से मुक्त होना चाहती है. 

क्या बन सकती है गठबंधन की सरकार?

कांग्रेस के नेता मधुसूदन मिस्त्री ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान आम आदमी पार्टी और भारतीय ट्राइबल पार्टी को लेकर बड़ा बयान दिया. जब मधुसूदन से यह पूछा गया कि क्या कांग्रेस आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन सरकार बना सकती है. यह सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस गुजरात में सरकार बनाने से कुछ सीटों पर रह जाएगी तो उसे आम आदमी पार्टी या फिर गुजरात की भारतीय ट्राइबल पार्टी या अन्य किसी भी पार्टी के साथ मिलकर गठबंधन की सरकार बनानी चाहिए.

साथ ही में उन्होंने यह भी कहा कि यह बात आप पर भी निर्भर करती है कि यदि ऐसी स्थिति आती है तो वह कांग्रेस का साथ चाहती है या नहीं. उन्होंने यह भी कहा कि यदि कांग्रेस को कुछ सीटों की जरूरत पड़ती है तो मैं यही चाहता हूं कि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलें और गुजरात में अपनी सरकार बनाएं. 

कांग्रेस को मिलेगा भारी बहुमत

कांग्रेस के नेता और उम्मीदवार भरत सिंह सोलंकी ने बोटाद में अपना वोट दर्ज करा दिया है. मतदान केंद्र में वोट दाखिल करने के बाद बाहर आए कांग्रेस के प्रत्याशी भरत सिंह ने कहा कि पहले चरण में कांग्रेस को जबरदस्त समर्थन मिला था और अभी उन्हें लोगों से समर्थन मिल रहा है इसलिए आने वाली 8 तारीख को कांग्रेस को गुजरात में भारी बहुमत मिलेगा. 

यह भी पढ़ें:- Gujarat Election 2022: मतदान से ठीक पहले दिल्ली सीएम केजरीवाल ने जनता से की ये खास अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
चेन्नई एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, इंजन में आई खराबी
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget