एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: गुजरात में एससी/एसटी एक्ट के तहत बीजेपी के तीन नेताओं पर मामला दर्ज

Gujarat Election 2022: जब धर्मेश तडवी अपने पैसे लेने के लिए बीरेन शाह पास गए और उनसे संपर्क किया तो इस दौरान धर्मेश तडवी का एक दोस्त इस लेनदेन को रिकॉर्ड कर रहा था.

Gujarat Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के तीन नेताओं पर एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. यह मामला वडोदरा के डभोई में दर्ज किया गया है. वडोदरा ग्रामीण के डीएसपी (एसटी/एससी सेल) आकाश पटेल ने इस बारे में बताया कि धर्मेश तडवी नाम के एक आदिवासी युवक ने सोमवार को कुछ लोगों पर उनका अपमान करने का आरोप लगाया था. धर्मेश तड़वी ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि इन नेताओं ने जानबूझकर उनका अपमान किया और जानबूझकर ही उन्हें चोट पहुंचाई और उनके खिलाफ जातिवादी टिप्पणी की.

स्ट्रीट लाइट की बिजली ठीक करने को लेकर विवाद 
युवक धर्मेश तड़वी ने कहा कि डभोई नगर निगम के निर्वाचित बीजेपी नेता जिसमें बीरेन शाह, विशाल और अमित सोलंकी शामिल हैं. उन्होंने उसे स्ट्रीट लाइट की बिजली और अन्य मरम्मत के काम के लिए पैसे दिए हैं. धर्मेश को काम के बदले मनमुताबिक पैसे नहीं मिले, जिससे नाखुश होकर उसने बीजेपी के आदिवासी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मेहुलभाई तड़वी से संपर्क किया. मेहुलभाई तड़वी ने सभी को धर्मेश के पैसे वापस करने के लिए कहा.

रिकॉर्डिंग को लेकर कर दी पिटाई
वहीं, जब धर्मेश तड़वी अपने पैसे लेने के लिए बीरेन शाह पास गया और उनसे संपर्क किया. इस दौरान धर्मेश तड़वी का एक दोस्त इस लेनदेन को रिकॉर्ड कर रहा था, जिससे बीरेन शाह नाराज हो गए. इसके बाद बीरेन शाह ने युवक धर्मेश तड़वी की पिटाई कर दी और उसे धमकी दी कि एक बार विधानसभा चुनाव खत्म हो जाने के बाद, वह धर्मेश को सड़क के किनारे अपना काम नहीं करने देगा. 

बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं जिसके चलते वहां चुनावी माहौल है. राज्य की 182 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होंगे, जिसमें पहले चरण के लिए 1 दिसंबर और दूसरे चरण के लिए 5 दिसंबर को वोटिंग होगी. वहीं चुनावी नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे. वहीं, गुजरात चुनाव में सभी पार्टियों ने चुनाव प्रचार और प्रबंधन में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. 

यह भी पढ़ें: Gujarat Election 2022: "नो ट्रेन, नो वोट," नवसारी के 18 गांवों में लोग क्यों दे रहे हैं चुनाव बहिष्कार की धमकी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget