एक्सप्लोरर

गुजरात नगरनिगम: 75 में बीजेपी ने 46, कांग्रेस ने 18 जीतीं, मोदी के गृह शहर वडनगर में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत

2013 में हुए चुनाव में बीजेपी का 60 नगर पालिकाओं का कब्जा था तो कांग्रेस के खाते में छह सीटेें आई थीं.

अहमदाबाद: घोटाले की गूंज के बीच आज गुजरात से बीजेपी के लिए अच्छी खबर आई है. नगरपालिका चुनाव में बीजेपी को पिछली बार की तुलना में नुकसान तो हुआ है लेकिन पार्टी ने कांग्रेस के मुकाबले जबरदस्त जीत हासिल की है. बीजेपी की ये जीत इस मायने में काफी अहम है क्योंकि अभी विधानसभा चुनाव में पार्टी को भारी नुकसान हुआ था.

बीजेपी ने नगरपालिका चुनाव में न सिर्फ वडनगर में बल्कि राज्य भर में जबरदस्त जीत हासिल की है. कुल 75 नगरपालिका में से बीजेपी की झोली में 46, कांग्रेस को 18 सीट मिलती दिख रही है. बाकी में निर्दलीय आगे है. हालांकि बीजेपी को 16 नगरपालिका में हार का सामना करना पड़ा है, जबकि कांग्रेस 6 से 18 पर पहुंच गई है. मोदी के गृह नगर वडनगर के 28 वार्ड में 27 वार्ड में बीजेपी को जीत मिली है. कांग्रेस को यहां सिर्फ एक वार्ड में जीत मिली है. रीजन वाइज इस रिजल्ट को देखें तो- उत्तर गुजरात में 16 में से 11 बीजेपी को मिली है मध्य गुजरात की 19 में से 7 में बीजेपी जीती है दक्षिण गुजरात की 6 में से 5 नगरपालिका बीजेपी जीती है सौराष्ट्र की 34 में से 23 नगरपालिका बीजेपी ने जीती है सौराष्ट्र में बीजेपी को विधानसभा चुनाव में नुकसान हुई था. इस बार बीजेपी ने उसे कवर करने की कोशिश की है, जबकि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में जिस हिसाब से प्रदर्शन किया था उस हिसाब से रिजल्ट उसके पक्ष में नहीं आया है.

बीजेपी ने आधे से ज्यादा नगरपालिका सीटों पर जीत दर्ज की है, लेकिन पिछले चुनाव के मुकाबले सीटें कम हुई हैं. साल 2013 के चुनाव मुकाबले कांग्रेस को 12 सीटों का फायदा हुआ है तो वहीं बीजेपी को 14 सीटों का नुकसान हुआ है.

याद रहे कि 2013 में हुए चुनाव में बीजेपी का 60 नगर पालिकाओं का कब्जा था तो कांग्रेस के खाते में छह सीटेें आई थीं. 2013 में हुए नगर निगम के 529 वार्डों की कुल 1905 सीटों में से बीजेपी ने 1144, कांग्रेस ने 449, एनसीपी ने 16, बीएसपी ने 13, समाजवादी पार्टी ने 2, निर्दलियों ने 272 और अन्य के खाते में नौं सीटें गई थीं.

आपको बता दें कि 75 नगरपालिका की सीटों पर 17 फरवरी को चुनाव हुए थे. इसके साथ ही 75 नगपालिका की 529 वार्डों की कुल 2116 सीटों पर भी चुनाव हुआ था. इसमें 6033 प्रत्याशी मैदान में थे. इसमें करीब  65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget