एक्सप्लोरर

Gujarat Election 2022: प्रधानमंत्री ने साबरमती विधानसभा सीट पर डाला अपना वोट, बाहर लगे मोदी-मोदी के नारे

Gujarat Second Phase Polling: दूसरे चरण की सबसे खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होम टाउन साबरमती और गृह मंत्री अमित शाह के गृहनगर अहमदाबाद में भी वोटिंग हो रही है.

PM Modi cast his vote: गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण और अंतिम चरण के लिए वोटिंग जारी है. पीएम मोदी ने भी साबरमती विधानसभा सीट पर अपना वोट डाल दिया है. वोटरों में सुबह 8 बजे से ही उत्साह देखने को मिल रहा है. सुबह से ही पोलिंग बूथ पर वोटरों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी. दूसरे चरण में आज (05 दिसंबर) राज्य की 14 जिलों की 93 विधानसभा सीटों पर शाम 5 बजे तक मतदान चलेगा.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोगों से वोट डालने की अपील की है. पीएम मोदी ने कहा कि मैं आग्रह करता हूं कि सभी लोग, विशेष रूप से युवा मतदाताओं और महिला मतदाता बड़ी संख्या में वोट करने पहुंचे. अमित शाह ने भी लोगों को वोटिंग के लिए जागरुक करते हुए गुजरात में शांति और समृद्धि के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की. 

प्रधानमंत्री मोदी ने अपना वोट डाला

दूसरे चरण की सबसे खास बात यह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के होम टाउन साबरमती और गृह मंत्री अमित शाह के गृहनगर अहमदाबाद में भी वोटिंग हो रही है. गुजरात चुनाव के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना वोट डाला. प्रधानमंत्री मोदी जब अहमदाबाद के रानीप में निशान पब्लिक स्कूल पहुंचे, तो ढोल-नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया गया. प्रधानमंत्री को देखने को लिए लोग सुबह से ही यहां जमा थे. गृह मंत्री अमित शाह भी गुजरात में ही मौजूद हैं और वे भी थोड़ी देर में मतदान करेंगे. 

इस चरण में 833 उम्मीदवार मैदान में

इस चरण में गुजरात के 14 जिलों की कुल 93 सीटों पर वोटिंग जारी है. दूसरे चरण की वोटिंग के लिए लगभग 26 हजार मतदान केंद्रों पर करीब ढाई करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. दूसरे चरण की 93 सीटों पर कुल 833 उम्मीदवार मैदान में हैं. वहीं पहले चरण में 19 जिलों की 89 सीटों पर कुल 788 उम्मीदवार मैदान में थे. जिनकी किस्मत EVM में बंद हो चुकी है. पहले चरण में 01 दिसंबर को मतदान हुआ था.

मतदान के लिए कांग्रेस अध्यक्ष की अपील

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात विधानसभा चुनाव में लोगों से वोटिंग की अपील की है. उन्होंने ट्वीट किया, "गुजरात के हर नागरिक से विनम्र आग्रह है कि इस परिवर्तन उत्सव में जरूर भाग लें. आज मतदान अवश्य करें. पहली बार वोट डाल रहे हमारे युवा साथियों का हार्दिक अभिनंदन.

ये भी पढ़ें-गुजरात चुनाव: आखिरी चरण की 93 सीटों पर आज वोटिंग, CM समेत 9 मंत्रियों की किस्मत दांव पर, PM मोदी भी करेंगे मतदान | 10 प्वाइंट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
गणपित 2026 पर मुंबईकरों को सौगात, स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे की घोषणा, देखें लिस्ट
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget