एक्सप्लोरर

Goa Elections: TMC-MGP का घोषणापत्र जारी, जानिए नौकरियों और महिला आरक्षण समेत क्या-क्या वादे किए

Goa Elections 2022: टीएमसी-एमजीपी गठबंधन ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की सुनवाई के लिये दो फास्ट ट्रैक अदालतों के गठन और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक मोबाइल ऐप जारी करने का वादा किया.

Goa Elections 2022: तृणमूल कांग्रेस और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) ने गोवा के आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपना साझा घोषणापत्र जारी किया है, जिसमें राज्य में खनन कार्यों को फिर से शुरू करने और नौकरियों और स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए आरक्षण का वादा किया गया है. खनन कार्य गोवा के लिए राजस्व के मुख्य स्रोतों में से एक हुआ करता था. मार्च 2018 में सुप्रीम कोर्ट की ओर से 88 खनन पट्टों को रद्द करने के बाद राज्य में खनन कार्यों पर पाबंदी लगा दी गई.

राज्य में 14 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले गठबंधन सहयोगियों टीएमसी और एमजीपी जारी किए गए चुनाव घोषणापत्र में उल्लेख किया गया है कि ‘‘पर्यावरण की दृष्टि से स्थायी खनन प्रथाओं को स्थापित करते हुए खनन अनुबंधों और नौकरियों में गोवावासियों के लिए 80 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था करना उनकी सरकार की प्राथमिकता होगी.’’

गोवा की महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण

घोषणापत्र में कहा गया है कि गोवा खनिज निगम के माध्यम से अर्जित समस्त आय का उपयोग राज्य में कल्याणकारी योजनाओं के वित्तपोषण के लिए किया जाएगा. घोषणापत्र में निजी क्षेत्र की नौकरियों सहित सभी नौकरियों में गोवा की महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण और सभी स्थानीय निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया गया है. टीएमसी-एमजीपी गठबंधन ने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों की सुनवाई के लिये दो फास्ट ट्रैक अदालतों के गठन और महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक मोबाइल ऐप जारी करने का भी आश्वासन दिया है.

80 प्रतिशत नौकरियां गोवावासियों के लिये आरक्षित

घोषणापत्र के अनुसार, टीएमसी-एमजीपी सरकार दो लाख नयी नौकरियां सृजित करके गोवा के सकल घरेलू उत्पाद को मौजूदा 0.71 लाख करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1.8 लाख करोड़ रुपये करने का प्रयास करेगी. इनमें से 80 प्रतिशत नौकरियां गोवावासियों के लिये आरक्षित होंगी. इसके अलावा सरकारी क्षेत्र की 10 हजार रिक्तियों को तीन साल के भीतर भरा जाएगा.

गोवा में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही ममता बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी ने पिछले महीने सबसे पुरानी स्थानीय पार्टी एमजीपी से गठबंधन किया था. साल 2017 के चुनाव में एमजीपी ने 40 सदस्यीय विधानसभा में तीन सीटें जीती थीं.

यह भी पढ़ें-

Rahul Gandhi के Hindutvava वाले बयान पर सियासी बवाल, BJP ने कहा- हिंदुत्वविरोधी मंतर करेगा कांग्रेस को छूमंतर

UP Assembly Elections 2022: अखिलेश पर वार, BJP पर निशाना, असदुद्दीन ओवैसी बोले- सपा समझती है मुसलमान उसका कैदी है, आंख बंद कर वोट देगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget