एक्सप्लोरर

Goa Election Result 2022 Live: गोवा में फिर बीजेपी सरकार का बनना तय! कांग्रेस को मिली इतनी सीटें

Goa Election Results 2022 Live Updates: इस बार गोवा में एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनना तय हो गया है.

Key Events
Goa Election Result 2022 Live Updates: Goa POlls Vote Counting Results Winners Lead Trends BJP Congress Goa Election Result 2022 Live: गोवा में फिर बीजेपी सरकार का बनना तय! कांग्रेस को मिली इतनी सीटें
गोवा विधानसभा चुनाव नतीजे

Background

Goa Election Results: गोवा विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ ही घंटों में साफ हो जाएंगे. इस बार बीजेपी जहां लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में है, वहीं कांग्रेस को उम्मीद है कि वो पूर्ण बहुमत के साथ गोवा में सरकार बना लेगी. गोवा की 40 सीटों पर कुल 302 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा. जिनके भविष्य का फैसला ईवीएम खुलने के साथ ही हो जाएगा. 

टीएमसी-AAP ने दिलचस्प किया मुकाबला
हालांकि इस बार गोवा में चुनाव काफी दिलचस्प इसलिए भी हो गया है क्योंकि यहां बीजेपी और कांग्रेस के अलावा कई और दलों ने भी अपना पूरा जोर लगाया है. जिनमें सबसे बड़ा नाम ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी और केजरीवाल की आम आदमी पार्टी का है. साथ ही क्षेत्रीय दलों का भी इन्हें साथ मिल रहा है. ऐसे में अगर बीजेपी या कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है तो ये दल काफी अहम भूमिका निभा सकते हैं और किंगमेकर साबित हो सकते हैं. 

एग्जिट पोल के नतीजों में कांटे की टक्कर
एग्जिट पोल के नतीजों की अगर बात करें तो गोवा में कांटे की टक्कर बताई गई है. एबीपी, सी-वोटर के एग्जिट पोल में सत्ताधारी बीजेपी को 13 से 17 सीटों का अनुमान लगाया गया, वहीं कांग्रेस को 12 से 16 सीटें मिलती हुई दिखाई गई. टीएमसी गठबंधन को गोवा में 5 से 9 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया. ऐसे में अगर स्पष्ट बहुमत नहीं मिलता है तो टीएमसी किंगमेकर की भूमिका में आ सकती है. 

क्या है चुनाव आयोग की तैयारी
चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, मतगणना दो जगहों पर होगी. जिसमें मडगांव में दामोदर कॉलेज और पणजी के अल्टिन्हो में सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज शामिल हैं. काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, यहां तीन स्तरीय सुरक्षा होगी. अधिकारियों के मुताबिक सभी 40 सीटों पर दोपहर तक नतीजे आने की उम्मीद है. सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी.

बता दें कि पिछले चुनाव यानी 2017 में 17 सीटें जीतने के बाद भी कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई थी. इसका कारण था कि यहां 13 सीटें जीतने वाली बीजेपी ने कुछ निर्दलीय विधायकों और क्षेत्रीय दलों के विधायकों को अपने साथ ले लिया और बहुमत साबित कर दिया. कांग्रेस से पहले ही बीजेपी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व में सरकार बनाई गई. 

17:55 PM (IST)  •  10 Mar 2022

गोवा में फिर बीजेपी सरकार का बनना तय

निर्वाचन आयोग के मुताबिक गोवा विधानसभा चुनाव की तस्वीर अब साफ हो गई है. गोवा की 40 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 20 सीटें जीत कर सबसे बड़ी पार्टी बन गई है. वहीं कांग्रेस 10 सीटों पर जीती है. महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी दो, रिवोल्यूशनरी गून्स पार्टी एक, गोवा फॉर्वर्ड पार्टी एक और अन्य तीन सीटों पर जीते हैं. एक सीट पर नतीजे का इंतजार है जहां कांग्रेस लीड कर रही है.

17:07 PM (IST)  •  10 Mar 2022

नतीजों से निराश हैं बेहतर स्थिति की उम्मीद थी

कांग्रेस नेता दिनेश गुंडू राव ने कहा कि गोवा के नतीजों से निराश हैं बेहतर स्थिति की उम्मीद थी. हम एक जिम्मेदार विपक्ष बने रहेंगे और मुद्दों को आक्रामक तरीके से उठाएंगे. राज्य विधानसभा के भीतर और बाहर विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका है.  

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget