एक्सप्लोरर

Goa Election Result 2022: प्रमोद सावंत ने गोवा के राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, दोबारा मुख्यमंत्री बनाये जाने को लेकर कही ये बड़ी बात

इस्तीफा सौंपे जाने के बाद सीएम सावंत ने कहा कि मैंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. प्रदेश में प्रक्रिया पूरी होने तक सरकार ने मुझे कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने के लिए अनुरोध किया है.

10 मार्च को गोवा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने आज अपना इस्तीफा राज्यपाल पी एस श्रीधरन पिल्लई को सौंप दिया है. सीएम प्रमोद सावंत ने राज्यपाल को पणजी स्थित राजभवन में अपना पहला कार्यकाल समाप्त होने पर सौंपा है. 

इस्तीफा सौंपे जाने के बाद मीडिया से बात करते हुये सीएम सावंत ने कहा कि मैंने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. प्रदेश में प्रक्रिया पूरी होने तक सरकार ने मुझे कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहने के लिए अनुरोध किया है.

सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के सवालों पर जवाब देते हुये पिल्लई ने कहा कि 4 राज्यों में शपथ ग्रहण पर अभी फैसला नहीं हुआ है. केंद्रीय पर्यवेक्षक के आने के बाद यहां विधायक दल की बैठक होगी और उसके बाद तारीखें तय की जाएंगी.

आपको बता दें कि गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा सीट में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वह महज एक सीट से बहुमत के जादुई आंकड़े से दूर रह गई है. हालांकि सीएम सावंत का कहना है कि उनके पास तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन पत्र है इसलिए वे पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएंगे. 

इतना ही नहीं गोवा बीजेपी अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े ने यह भी दावा किया है कि महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी के विधायकों ने भी उन्हें समर्थन देने का फैसला किया है. हालांकि अभी तक निर्दलीय विधायकों या एमजीपी की तरफ से इस बारे में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.

ये रहा गोवा का परिणाम

बीजेपी ने सबसे ज्यादा 20 सीटें हासिल की हैं, जबकि कांग्रेस को 11, आम आदमी पार्टी को 2, गोवा फॉरवर्ड पार्टी को 1, महाराष्ट्रवादी गोमंतक को 2, रिवॉल्यूशनरी गोंस पार्टी को 1 और निर्दलीय उम्मीदवारों को 3 सीटें मिली हैं. राज्य में विधानसभा की कुल 40 सीटें हैं और बहुमत का आंकड़ा 21 है. अगर बीजेपी को निर्दलीय उम्मीदवारों का समर्थन मिलता है, तो वह राज्य में पूर्ण बहुमत से सरकार बना लेगी.

Ukraine Russia War: रूसी सेना ने मेलिटोपोल के मेयर को किया नजरबंद, जेलेंस्की ने बताया लोकतंत्र के खिलाफ अपराध 

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध से नाटो की दूरी पर पहली बार बोले बाइडन, कहा- 'नाटो और रूस के बीच सीधा टकराव तीसरे विश्व युद्ध को देगा जन्म'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 

वीडियोज

Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP
Action on Jaipur School | Breaking News: जहां हुई ABP के पत्रकार से बदतमीजी.. उसी पर चला हंटर!
Bihar Politics: Chirag Paswan की पार्टी के विधायक के घर छापेमारी। Chirag Paswan।Breaking

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
केंद्र के इस फैसले के विरोध में उतरे शशि थरूर, बोले - 'सरकार ने...'
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
उत्तराखंड: 'चुनाव नहीं लड़ूंगा लेकिन कांग्रेस...', हरीश रावत का बड़ा बयान
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
'और कितना तेज चाहिए?' मल्लिका शेरावत ने तेजप्रताप संग किया 'फ्लर्ट' तो करने लगे ब्लश
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
पहले 0 फिर 1 रन पर छूटा देवदत्त पडिक्कल का कैच, अब श्रीलंका के लिए बने काल 
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
चीन जाएंगे NSA अजीत डोभाल, सामने आया बड़ा कारण
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
मणिपुर में जनगणना से पहले लागू होगा NRC? KZC ने साफ कर दिया स्टैंड
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
इंटरनेट पर होगा AI का राज? जानें क्या है Dead Internet Theory
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
NTA को खत्म करना नहीं, मजबूत करना जरूरी, पूर्व UGC चीफ ने बताया पूरा प्लान
Embed widget