एक्सप्लोरर

Goa Election 2022: Rahul Gandhi का दावा- गोवा में बनेगी कांग्रेस की सरकार, बताया कितनी आएंगी सीटें, जनता से किए ये वादे

Rahul Gandhi in Goa: राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा कि सरकार बनेगी तो कांग्रेस पार्टी की ही बनेगी. आप अपना वोट खराब मत कीजिए. राहुल ने कहा कि कांग्रेस की 30-35 सीटें आनी चाहिए.

Goa Assembly Election 2022: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गोवा के कर्चोरेम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में लड़ाई भाजपा और कांग्रेस (BJP an Congress) के बीच है. बाकी पार्टियां भी हैं, लेकिन उनमें कोई भी सरकार नहीं बना सकती है. राहुल गांधी ने दावा करते हुए कहा कि सरकार बनेगी तो कांग्रेस पार्टी की ही बनेगी. आप अपना वोट खराब मत कीजिए. राहुल ने कहा कि कांग्रेस की 30-35 सीटें आनी चाहिए.

राहुल गांधी ने कहा कि आपको गोवा की सरकार चुननी है. मैं चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी की सरकार जो बनने वाली है, वो किसी नेता, किसी एक व्यक्ति की सरकार न हो. मगर वो सरकार गोवा की जनता, गोवा के युवा, गोवा के किसान, मजदूर, छोटे दुकानदारों की सरकार हो. राहुल ने कहा कि जो भी निर्णय हम लेंगे वो हम आपसे पूछकर, आपसे बात करके लेंगे. राहुल गांधी ने कहा कि गोवा के सामने 2-3 बड़ी समस्याएं हैं, जिनको आप मुझसे अच्छे से जानते हो. इनमें एक समस्या बेरोजगारी की है, ये पूरे देश की समस्या भी है. 

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने संसद में अपने भाषण में दो देशों की बात की. मैंने कहा कि एक अमीर लोगों का हिंदुस्तान है, एक गरीब लोगों का हिंदुस्तान है. देश बंटता जा रहा है, एक तरफ चंद लोगों का हिंदुस्तान, एक करोड़ों लोगों का हिंदुस्तान है. हमें ऐसा हिंदुस्तान नहीं चाहिए. हमें ऐसा गोवा और हिंदुस्तान नहीं चाहिए. राहुल गांधी ने कहा कि रोजगार गायब हो गया है. दिल्ली की सरकार ने इन दुकानदारों पर आक्रमण किया. आप मुझे बताओ कि नोटबंदी से हिंदुस्तान की गरीब जनता को क्या फायदा हुआ. छोटे, दुकानदारों, किसानों और मजदूरों को चोट लगी. बैंक के सामने लाइन में किसी अमीर व्यक्ति को आपने देखा. किसी भी अरबपति को देखा. जीएसटी के जरिए छोटे दुकानदारों पर हमला किया गया. 

राहुल गांधी ने कहा कि आज हिंदुस्तान में एक तरफ अरबपति और दूसरी तरफ बेरोजगारी है. हिंदुस्तान के 100 अमीर लोगों के पास इतना पैसा है, जितना देश की 40 फीसदी आबादी के पास है. राहुल गांधी ने कहा कि गोवा के बारे में आपको क्या समझाऊं. आप जानते हो कि टूरिज्म इंडस्ट्री के साथ क्या हुआ. आप जानते हो छोटे बिजनेस के साथ क्या हुआ. माइनिंग बैन से आपका नुकसान हुआ. राहुल गांधी ने कहा कि कानूनी तरीके से कांग्रेस पार्टी माइनिंग फिर से शुरू करेगी. बीजेपी के नेता कहते हैं कि माइनिंग शुरू करेंगे. फिर उन्होंने पिछले पांच साल में ये क्यों नहीं किया. 

राहुल गांधी ने बीजेपी आरोप लगाते हुए कहा कि वो गोवा को कोल हब बनाना चाहते हैं. बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में एक बार भी पर्यावरण का जिक्र नहीं किया. हम गोवा को कोल हब नहीं बनने देंगे. राहुल गांधी ने इस दौरान गोवा की जनता से कहा कि वो गोवा में न्याय योजना लागू करेंगे. गोवा के सबसे गरीब परिवारों को 6000 हजार रुपए महीना हम देंगे. 30 फीसदी महिलाओं को सरकारी नौकरी में आरक्षण देंगे. 500 करोड़ रुपए हम रोजगार पैदा करने के लिए रखेंगे. टूरिज्म सेक्टर को हम एक बार फिर से पुनर्जीवित करेंगे.

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: पहले चरण के चुनाव पर PM Modi बोले- जो रुझान आए हैं, वो ये बता रहे हैं कि...

ये भी पढ़ें- UP Assembly Elections 2022: यूपी चुनाव में रामपुर के दो दिग्गज परिवार आमने-सामने, पिता कांग्रेस तो बेटा बीजेपी गठबंधन से मैदान में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget