एक्सप्लोरर

एग्जिट पोल के नतीजों के बाद बीजेपी में बैठकों का दौर, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने की पीएम मोदी से मुलाकात

दोनों नेताओं की ये मुलाकात करीब 30 मिनट तक चली. सीएम सावंत ने एग्जिट पोल के बाद राजनीतिक हालातों को लेकर प्रधानमंत्री के साथ चर्चा की. 

10 मार्च को आने वाले विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. सीएम सावंत ने प्रधानमंत्री आवास पर पीएम मोदी से मुलाकात की. दोनों नेताओं की ये मुलाकात करीब 30 मिनट तक चली. सीएम सावंत ने एग्जिट पोल के बाद राजनीतिक हालातों को लेकर प्रधानमंत्री के साथ चर्चा की. 

पीएम से मुलाकात के बाद प्रमोद सावंत ने कहा कि 10 मार्च को परिणाम आएगा. बीजेपी राज्य में 20 से ज्यादा सीटें जीतेगी. ज्यादातर एग्जिट पोल बीजेपी की ही जीत दिखा रहे हैं. सीएम सावंत ने दावा किया बीजेपी को क्षेत्रीय पार्टी का समर्थन मिलेगा. सीएम सावंत ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियों की मांग को लेकर केंद्रीय नेतृत्व उनके संपर्क में रहेगा. जरूरत पड़ने पर हम एमजीपी का समर्थन ले सकते हैं. 

बता दें कि गोवा में विधानसभा की 40 सीटें हैं. यहां पर बहुमत का आंकड़ा 40 है. एग्जिट पोल के नतीजे बताते हैं कि गोवा में 2017 वाला इतिहास दोहराने का ही अनुमान है. यानी यहां पर किसी को भी बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है. गोवा में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आ रही है और उसे 13 से 17 सीटें मिलने का अनुमान है. वहीं, कांग्रेस को 12 से 16 और आम आदमी पार्टी को 1 से 5 सीट मिल सकती है.

एबीपी न्यूज़-सी वोटर के मुताबिक...

कुल सीटें- 40

बीजेपी-   13-17 

कांग्रेस-   12-16

AAP-   1-5

TMC-   5-9

अन्य-    0-2

बता दें कि इस चुनाव में कांग्रेस ने गोवा फॉरवर्ड पार्टी (GFP) के साथ मिलकर लड़ रही है. जबकि तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा. एज्गिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक, टीएमसी यहां पर किंगमेकर की भूमिका में हो सकती है.

2017 में क्या थे नतीजे

2017 के चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनने के बावजूद सरकार नहीं बना पाई थी. उसे 17 सीटों पर जीत मिली थी. 13 सीटों पर जीत हासिल करने वाली बीजेपी ने एमजीपी, गोवा फॉरवर्ड पार्टी और तीन निर्दलीय विधायकों के समर्थन से सत्ता हासिल कर ली थी. इस चुनाव में आम आदमी पार्टी का खाता नहीं खुला था, जबकि एमजीपी 3 और अन्य पार्टियों ने 7 सीटों पर जीत हासिल की थी.

ये भी पढ़ें- मार गिराए 12 हजार रूसी सैनिक, तबाह किए 303 टैंक, 48 एयरक्राफ्ट और 80 हेलिकॉप्टर्स, जंग के बीच यूक्रेन का बड़ा दावा

Russia Ukraine War: आसमान से रूस बरसा रहा मौत, सड़कों पर भूख-प्यास से बेहाल यूक्रेनी नागरिक, जंग के बड़े अपडेट्स 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा

वीडियोज

दो दिन की बारिश ने मचाया मुंबई में हाहाकार
बाबा बर्फानी के पहले दर्शन, श्रद्धालुओं में भारी उत्साह
राम मंदिर चोरी केस पर बड़ा अपडेट, पुलिस जांच जारी
Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
विजय थलापति की सरकार गिराने की साजिश? हॉर्स-ट्रेडिंग पर भिड़े TVK-DMK तो बीजेपी ने किया पलटवार, बोले - 'यह गठबंधन...'
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
मुंबई में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश के आसार, पालघर-रायगढ़ जिलों में स्कूल बंद
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
'हर कोई मुनाफा कमा रहा है, मैं भी...', क्रिप्टो बिजनेस से बढ़ी दौलत के आरोपों पर आया डोनाल्ड ट्रंप का रिएक्शन
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
वैभव सूर्यवंशी का इंतजार बढ़ा, डेब्यू में देरी पर सुनील गावस्कर बोले- इससे दबाव और बढ़ेगा
Alpha Advance Booking Day 1:आलिया भट्ट की 'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
'अल्फा' ने रिलीज से पहले उड़ा दिया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कूट लिए करोड़ों
दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; मौसम हुआ सुहाना
दिल्ली-NCR में बारिश, तेज हवाओं के साथ दिन में छाया अंधेरा; मौसम हुआ सुहाना
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
दुनिया के टॉप-5 अरबपति शहर कौन से हैं, इसमें से भारत और यूरोप के कितने?
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे? जानिए डिटेल्स
Sierra EV या Mahindra XEV 9e, कीमत, फीचर्स और रेंज के मामले में कौन-सी गाड़ी आगे?
Embed widget