एक्सप्लोरर

Fact Check: सिरसा में BJP नेता की जनता ने कर दी पिटाई? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई

Fact Check News: हरियाणा में चुनावी मुकाबला बीजेपी बनाम कांग्रेस है. इस बीच बीजेपी नेता को लेकर एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें उसके पीटे जाने की बात कही गई है.

Congress Supporters Fight Fact Check: देश में लोकसभा चुनाव चल रहे हैं और इस दौरान कई सारे वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया गया है कि हरियाणा के सिरसा में वोट मांगने पहुंचे बीजेपी नेता को जनता ने पीटा है. हालांकि, जब विश्वास न्यूज ने वीडियो की पड़ताल की तो इसे लेकर किया गया दावा गलत निकला. असल में ये वीडियो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प है, जिसे बीजेपी से जोड़ा गया है.

फेसबुक यूजर विजय गुप्ता ने 9 मई 2024 को इस वीडियो को शेयर किया. इसके कैप्शन में लिखा गया, "सिरसा में प्रसाद लेते भाजपा नेता, इस बार संख्या जरूर 400 पार होगी." विजय गुप्ता की पोस्ट को यहां क्लिक कर देखा जा सकता है. 

फैक्ट चेक में क्या सामने आया? 

कीवर्ड्स की मदद से जब गूगल सर्च किया गया तो सिरसा समाचार नाम से एक फेसबुक अकाउंट मिला, जिस पर इस वीडियो को अपलोड किया गया था. सिरसा समाचार पर वीडियो को 5 मई 2024 को शेयर किया गया था.

वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, "सिरसा लोकसभा चुनाव में संभावित हार को लेकर शैलजा और हुड्डा समर्थकों में मारपीट. कल बीजेपी प्रत्याशी अशोक तंवर के नॉमिनेशन में उमड़ी भीड़ ने ये साफ कर दिया कि सिरसा लोकसभा के चुनाव में बीजेपी ही सबसे आगे रहने वाली है. इसी बात को लेकर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट हुई. कांग्रेस में दो गुट हैं एक हुड्डा का तो दूसरा कांग्रेस प्रत्याशी कुमारी शैलजा का. हुड्डा समर्थकों का कहना है कि शैलजा के समर्थकों ने जानबूझकर हमें उकसाया और मारपीट की. इसके पीछे की बात एकदम साफ है कि संभावित हार का ठीकरा किसके सिर फोड़ना है शैलजा उसी की तैयारी में लगे हैं. क्योंकि इस मामले से ये तो साबित हो गया कि हुड्डा समर्थक तो किसी भी कीमत पर कुमारी शैलजा को वोट नहीं करने वाले हैं. इसलिए ये आपस में ही मारपीट कर रहे हैं, ताकि जब परिणाम आये तो ये कह सकें कि उनके कारण चुनाव हारे हैं."


Fact Check: सिरसा में BJP नेता की जनता ने कर दी पिटाई? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई

फैक्ट चेक के दौरान हरियाणा टुडे न्यूज और अंबाला मिरर के आधिकारिक फेसबुक पेज पर भी ये वीडियो मिला. इस वीडियो को 5 मई, 2024 को दोनों ही जगह अपलोड किया गया था. मिली जानकारी के मुताबिक, ये वीडियो सिरसा के सैमाण गांव का है. यहां पर कांग्रेस के दो गुटों के बीच झड़प हुई थी. एक गुट कांग्रेस नेता शैलजा कुमारी का था, जबकि दूसरा गुट हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के समर्थकों का था.


Fact Check: सिरसा में BJP नेता की जनता ने कर दी पिटाई? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो की सच्चाई

वीडियो का निष्कर्ष क्या निकला है? 

दैनिक जागरण, फतेबाद के जिला इंचार्ज अमित रुक्य से संपर्क करने पर पता चला कि वीडियो को लेकर किया गया दावा पूरी तरह से गलत है. वीडियो सैमाण गांव से ही जुड़ा हुआ है, जहां कांग्रेस के दो गुटों के बीच मारपीट हुई थी. वहीं, जिस यूजर ने इस वीडियो को गलत दावे के साथ शेयर किया था, जब उसकी प्रोफाइल की जांच हुई तो पता चला कि वह एक खास विचारधारा के वीडियो को ही शेयर करता है. फैक्ट चेक में ये साफ हो गया कि वीडियो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प का है, जिसे बीजेपी से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. 

Disclaimer: With inputs from Vishvas News as part of the Shakti Collective. 

यह भी पढ़ें: कोरोना वैक्सीनेशन सबसे बड़ा घोटाला, क्या एस्ट्राजेनेका वैक्सीन विवाद पर बोले बाबा रामदेव? जानें सच्चाई

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget