एक्सप्लोरर

Fact Check: कोरोना वैक्सीनेशन सबसे बड़ा घोटाला, क्या एस्ट्राजेनेका वैक्सीन विवाद पर बोले बाबा रामदेव? जानें सच्चाई

Fact Check News: एस्ट्राजेनेका ने स्वीकार किया है कि वैक्सीन से खून के थक्के जमने और हार्ट अटैक जैसे साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं. इसके बाद से ही वैक्सीन को लेकर तरह-तरह के दावे हो रहे हैं.

Baba Ramdev Covishield Fact Check: बाबा रामदेव ने कहा है कि कोरोना वैक्सीनेशन बहुत बड़ा घोटाला है. योग गुरु को लेकर सोशल मीडिया पर इस तरह का दावा किया जा रहा है. एस्ट्राजेनेका ने हाल ही में ब्रिटेन की एक अदालत में स्वीकार किया कि वैक्सीन से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं. भारत में एस्ट्राजेनेका को कोविशील्ड नाम से तैयार किया गया और एक बड़ी आबादी को यही वैक्सीन लगी है.

इसके बाद से ही सोशल मीडिया कोरोना वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स को लेकर चर्चा शुरू हो गई. एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसे लेकर दावा किया गया है कि बाबा रामदेव ने वैक्सीनेशन को बहुत बड़ा घोटाला करार दिया है. ऐसे में आइए जानने की कोशिश करते हैं कि इस वायरल हो रहे वीडियो की असल सच्चाई क्या है. क्या सच में बाबा रामदेव ने ऐसा कहा है या फिर फर्जी वीडियो वायरल हो रहा है. 


Fact Check: कोरोना वैक्सीनेशन सबसे बड़ा घोटाला, क्या एस्ट्राजेनेका वैक्सीन विवाद पर बोले बाबा रामदेव? जानें सच्चाई

बाबा रामदेव के वीडियो की पड़ताल में क्या पता चला? 

न्यूजचेकर ने दावे की पड़ताल के लिए ‘कोरोना वैक्सीन पर बाबा रामदेव का बयान’ की-वर्ड सर्च किया. इसके जरिए इंडियन नेशनल यूथ कांग्रेस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर किया गया एक वीडियो मिला, जिसे 5 जून 2023 को अपलोड किया गया था. वीडियो के कैप्शन में लिखा था, 'Vaccination बहुत बड़ा घोटाला है- मोदी जी के बेहद करीबी बाबा रामदेव. प्रधानमंत्री जी, क्या ये सच है??'


Fact Check: कोरोना वैक्सीनेशन सबसे बड़ा घोटाला, क्या एस्ट्राजेनेका वैक्सीन विवाद पर बोले बाबा रामदेव? जानें सच्चाई

वीडियो में योग गुरु रामदेव कोरोना वैक्सीनेशन को बहुत बड़ा घोटाला करार दे रहे हैं. जांच में पता चला कि अमर उजाला ने भी इस वीडियो को शेयर किया है. अमर उजाला ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब हैंडल पर 7 जून, 2023 को रामदेव का वीडियो को शॉर्ट्स के तौर पर शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'बाबा रामदेव ने कोरोना वैक्सीन को बताया बड़ा घोटाला.'


Fact Check: कोरोना वैक्सीनेशन सबसे बड़ा घोटाला, क्या एस्ट्राजेनेका वैक्सीन विवाद पर बोले बाबा रामदेव? जानें सच्चाई

क्या है दावे की सच्चाई? 

बाबा रामदेव के वायरल वीडियो की जांच करने पर पता चला है कि योग गुरु की तरफ से कोरोना वैक्सीन को लेकर बयान दिया गया था. हालांकि, उनका ये वीडियो करीब एक साल पुराना है, जिसे अब एस्ट्राजेनेका के बयान के बाद तेजी से शेयर किया जा रहा है. हाल के संदर्भ के साथ जोड़ते हुए वीडियो को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है. इसका अभी के वैक्सीन विवाद से कोई संबंध नहीं है. 

Disclaimer: With inputs from News Checker as part of the Shakti Collective. 

यह भी पढ़ें: PM मोदी का पुतला जलाते समय अपनी ही लुंगी जला बैठे कांग्रेसी? क्या है इस दावे की सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
SIR पर अमेरिकी सांसद के बयान पर भड़का भारत, MEA बोला- 'इस तरह का रवैया...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
जेल में बंद आशुतोष रांका की टीम का अभिजीत दीपके पर बड़ा बयान, 'क्या देशभक्ति का...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
4 टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले गेंदबाज का अचानक संन्यास, 30 की उम्र में कहा अलविदा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
PM Kisan: अक्टूबर में आएगी 24वीं किस्त या दिवाली का करना होगा इंतजार? जानें
Pressure Cooker Whistle: प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
प्रेशर कुकर की सीटी अटक जाए तो न करें ये भूल! हो सकता है हादसा
Embed widget