एक्सप्लोरर

Exit polls 2019: लोकसभा चुनाव में हमेशा सही नहीं हुआ है सर्वे

2004 के लोकसभा चुनाव में आउटलुक-एमडीआरए और स्टार-सी वोटर ने अनुमान लगाया था कि अटल बिहारी वाजपेयी सत्ता में वापसी करने जा रहे हैं, मगर ऐसा नहीं हुआ.

नई दिल्ली: एग्जिट पोल पर अगर भरोसा किया जाए तो नरेंद्र मोदी सरकार की सत्ता में वापसी होने जा रही है. मगर अतीत में देखा गया है कि चुनाव सर्वे एजेंसियों का अनुमान असली नतीजों के करीब नहीं पहुंच पाते हैं. साल 2014 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) 'मोदी लहर' पर सवार होकर 336 सीटों के साथ सत्ता में आई थी. मगर बड़े मतदान सर्वेक्षकों में सिर्फ टुडेज चाणक्य ने एनडीए का आकड़ा 300 के पार जाने का अनुमान लगाया था. इसको छोड़कर बाकी सबका अनुमान गलत साबित हो गया था.

चाणक्य ने एनडीए को 340 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था और बीजेपी को 291 दिया था, जबकि बीजेपी 282 सीटें जीती. इस चुनाव में टाइम्स नाउ ने 249 दिया था. सीएनएएन - आईबीएन - सीएसडीएस लोकनीति ने एनडीए को 272-280 के बीच दिखाया था.

अन्य के अनुमानों पर गौर करें तो हेडलाइंस टुडे और इंडिया टीवी-सी वोटर ने एनडीए को क्रमश: 261-283 और 289 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था. इसी तरह, साल 2009 में सबका अनुमान गलत साबित हो गया था. एग्जिट पोल में बताया गया था कि एनडीए, संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) से सत्ता छीन लेगा, जबकि यूपीए ने सत्ता पर अपकी पकड़ बरकरार रखी और कांग्रेस 2004 में मिली 145 सीटों के मुकाबले बढ़त लेकर 206 तक जा पहुंची.

स्टार न्यूज-एसी नीलसन का अनुमान था कि एनडीए को 197 सीटें मिलेंगी, मगर 159 सीटें मिली थीं. टाइम्स नाउ ने उसे 183 दिया था. अन्य सर्वेक्षणों में एनडीटीवी और हेडलाइंस टुडे ने एनडीए को क्रमश: 177 व 180 दिया था.

#ABPExitPoll2019: बहुमत के आंकड़े को पार करेगा एनडीए, एक बार फिर बन सकती है मोदी सरकार

साल 2004 में आउटलुक-एमडीआरए और स्टार-सी वोटर ने अनुमान लगाया था कि अटल बिहारी वाजपेयी बीजेपी की 275 और एनडीए की 290 सीटों के साथ सत्ता में वापसी करने जा रहे हैं, मगर ऐसा हो न पाया. अन्य मतदान सर्वेक्षकों में आजतक और एनडीटीवी ने भी अनुमान लगाया था कि एनडीए कांग्रेस से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 248 से 250 सीटें ले आएगा, मगर गलत साबित हो गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण
प्रदर्शन के बीच पुलिस एक्शन! दिल्ली में अब तक क्या हुआ?
प्रदर्शन के दौरान कई जवान घायल
वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
महाराष्ट्र: तुषार गांधी की गिरफ्तारी पर थाने में अड़े आदित्य ठाकरे, बोले- 'जब तक...'
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
सनराइजर्स ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इंग्लैंड के खिलाड़ी की हुई एंट्री
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'INDIA गठबंधन दिल्ली में करेगा बड़ा विरोध प्रदर्शन', CJP प्रोटेस्ट के बीच बोले केसी वेणुगोपाल
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लिए जाने पर विजेता दहिया बोले, 'मैं फ्री हूं और...'
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
‘इमरजेंसी की बात राहुल न कहें, आपकी दादी की बात दुनिया जानती है’, BJP का हमला
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
BMW से Ducati तक, भारत की 5 Premium Bikes पर डालें नजर
Embed widget