एक्सप्लोरर

Haryana Exit Poll 2019: खट्टर के दोबारा कुर्सी पर बैठने का रास्ता का साफ, सिंगल डिजिट पर सिमट जाएगी कांग्रेस

Haryana Election Exit Poll 2019: हरियाणा की जनता ने आज राज्य की 90 सीटों पर चुनाव लड़ रहे 1,169 उम्मीदवारों का फैसला ईवीएम में कैद कर दिया. 24 अक्टूबर को आने वाले नतीजों से पहले एबीपी न्यूज़ और सी वोटर ने एग्जिट पोल के जरिए जानने की कोशिश की है कि नतीजों का रुख क्या रहेगा.

नई दिल्ली: हरियाणा विधानसभा चुनाव के के लिए आज पूरे जोश और उत्साह से वोटिंग हुई और 90 सीटों पर कुल 1,169 उम्मीदवारों का फैसला ईवीएम में कैद हो गया. राज्य में पार्टी नेतृत्व में बदलाव के बाद कांग्रेस को जहां वापसी करने की उम्मीद है, वहीं बीजेपी ने इस चुनाव में ‘75 पार’ यानी 75 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है.

हरियाणा चुनाव के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे. इससे पहले एबीपी न्यूज़ और सी वोटर ने एग्ज़िट पोल के जरिए जानने की कोशिश की है कि नतीजों का रुख क्या रहेगा. एबीपी न्यूज़ के एग्ज़िट पोल के आंकड़ों की बात करें तो हरियाणा में एक बार फिर खट्टर फैक्टर काम करता नजर आ रहा है.

एग्जिट पोल के मुताबिक खट्टर सिर एक बार फिर जीत का सेहरा बंधने जा रहा है. बता दें कि इस चुनाव में बसपा, आप, इनेलो-शिअद गठबंधन, स्वराज भारत और लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी भी चुनाव मैदान में हैं. हालांक, इनमें से किसी भी दल ने सभी 90 सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं.

हरियाणा में किसे कितने प्रतिशत वोट ? कुल सीट-90 बीजेपी - 42% कांग्रेस -26% जेजेपी- 19% अन्य- 13% हरियाणा में किसे कितनी सीट ? कुल सीट- 90 बीजेपी- 70 कांग्रेस- 8 अन्य- 12

कितनी सीट पर कौन सी पार्टी लड़ रही है चुनाव? हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि बसपा 87 और इनेलो 81 सीटों पर चुनाव मैदान में है. भाकपा चार और माकपा सात सीटों पर लड़ रही है, वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों की संख्या 434 है. पहली बार चुनाव में हिस्सा लेने जा रही जननायक जनता पार्टी ने भी 80 से ज्यादा सीटों पर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं.

साल 2014 में क्या रहे थे नतीजे हरियाणा में इस वक्त बीजेपी की सरकार है. पिछले चुनाव साल 2014 में हुए थे. राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी ने सबसे ज्यादा 47 सीटे जीती थी. वहीं कांग्रेस के खाते में 15 सीटें आई थी. आईएनएलडी को 19 सीटों पर जीत मिली थी. हरियाणा जनहित कांग्रेस को राज्य में दो विधानसभा सीटों पर जीत मिली थी. बहुजन समाज पार्टी और शिरोमणी अकाली दल को एक-एक सीटों पर जीत मिली थी. साल 2014 में राज्य की पांच विधानसभा सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget