एक्सप्लोरर

PM Modi On ABP: AFSPA पर बोले पीएम मोदी- हम ऐसा भारत चाहते हैं जिसमें AFSPA हो ही ना, लेकिन वो हालात तो बने

AFSPA को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि हमने करीब 1400 कानून खत्म किए हैं. कानूनों का ऐसा जंगल था, जिसके कारण अगर कोर्ट में फैसला देना है तो भी मुश्किल होता था.

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एबीपी न्यूज़ को दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर खुलकर बात की. अपने इंटरव्यू में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल से तक राज किया लेकिन देश के विकास के लिए कुछ नहीं किया. अफस्पा को लेकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि हम ऐसा भारत चाहते हैं जिसमें AFSPA हो ही ना, लेकिन वो हालात तो बने.

ABP न्यूज़ का सवालः आपने AFSPA की बात की मुझे याद है कि जब बीजेपी ने पीडीपी के साथ गठबंधन किया था जम्मू कश्मीर में, उस समय जो कॉमन एजेंडा था आपका, उसमें ये बात थी कि AFSPA को रिव्यू. आपने रिव्यू शब्द का इस्तेमाल नहीं किया था, आपने एक्जामिन शब्द का इस्तेमाल किया था, डिनोटिफाई करेंगे.

नरेंद्र मोदी का जवाबः हम हर चीज को एक्जामिन करेंगें ये हमने पहले भी कहा है, और हमने अरुणाचल प्रदेश मे किया, नॉर्थ-ईस्ट में किया, हम करते रहते हैं. स्थितियां अगर अनुकूल नजर जाएं तो हम निर्णय करते हैं, लेकिन कानून के साथ खिलवाड़ नहीं करते हैं.

ABP न्यूज़ का सवालः मोदी जी उन्होंने भी रिव्यू शब्द का इस्तेमाल किया है.

नरेंद्र मोदी का जवाबः जी नहीं, उन्होंने कानून की कमियों को बदलने की बात कही है.

ABP न्यूज़ का सवालः आपको लगता है कि AFSPA को खत्म नहीं किया जाना चाहिए कश्मीर में फिलहाल?

नरेंद्र मोदी का जवाबः सवाल ये है कि हम ऐसा हिन्दुस्तान चाहते हैं जिसमें AFSPA हो ही ना, लेकिन वो स्थिति तो लाएं पहले. उस परिस्थिति पर. आज पाकिस्तान जिस प्रकार से घटनाएं कर रहा है, जो सेपरेटिस्ट लोग भाषा बोलते हैं, सेपरेटिस्ट लोग हमारी सेना के लिए जो भाषा बोलते हैं, जो पाकिस्तान स्पॉन्सर्ड भाषा है, उस भाषा की अगर इस घोषणापत्र में बू आती है, तो देश के सुरक्षाबलों के जवानों को आप कितना डिमोरलाइज कर रहे हैं. देश का कितना नुकसान कर रहे हो आप.

ABP न्यूज़ का सवालः मोदी जी अंग्रेजों के जमाने के कानून तो आपने भी बहुत सारे हटाए हैं, ये जो 124(A) की बात हो रही है, उसे लेकर क्यों इस तरीके की बातें उठ रही हैं? 600 कानून हैं शायद मोदी जी...

नरेंद्र मोदी का जवाबः देखिए हमने करीब 1400 कानून खत्म किए हैं। कानूनों का ऐसा जंगल था, जिसके कारण अगर कोर्ट में फैसला देना है तो भी मुश्किल होता था, एक पक्ष 6 कानून ये लेकर आ जाता था, और दूसरा पक्ष 10 कानून ले आता था. सामान्य मानव की जिंदगी सरल करने के लिए जो बिल्कुल निकम्मे कानून हैं, वो पार्लियामेंट के अंदर हमने चर्चा करके खत्म किए. और मैंने वादा किया था 2013-14 में मेरा भाषण था कि कुछ कानून बनाकर कांग्रेस पार्टी गर्व करती है, मैं हर दिन एक कानून खत्म करूंगा जो देश के लोगों को परेशान करता है. और जिन कानूनों को हमने खत्म किया है उस पर कोई विवाद नहीं है, किसी ने इस पर एक भी एडिटोरियल नहीं लिखा कि भाई कानून खत्म नहीं करना चाहिए था, मोदी ने ये कानून क्यों खत्म किया.

किसी ने नहीं लिखा, इसका मतलब जो देश की जरूरत थी वो काम किया है. दूसरी बात है जो उन्होंने घोषणापत्र में कहा है, आप मुझे बताइये भारत जैसा देश, विविधता भरा देश, जिसमें तमिलनाडु है, न्यूक्लियर पावरप्लांट को लेकर वहां पर आंदोलन चला.

यही कांग्रेस पार्टी ने 6000 से ज्यादा लोगों को देशद्रोह के कानून में अंदर किया, क्यों? और आज वो दुनिया को उपदेश दे रहे हें क्योंकि किसी ने लिख के दे दिया और आपने वहां आकर बोल दिया. आप चाहते हैं कि देश के टुकड़े होंगे जैसी बातों को बल मिलता रहे? आप ये चाहेंगे कि भारत के तिरंगे झंडे को कोई रौंद दे, भारत के राष्ट्रगान का अपमान करता रहे? बाबा साहेब अंबेडकर की मूर्ति कोई जाकर तोड़ दे? क्या इन चीजों को रोकने के लिए क्या करोगे?

PM Modi On ABP: 60 महीनों के कामकाज़ पर बोले मोदी- जनता में जगी नई उम्मीद, ‘कुछ नहीं होने वाला’ रवैया बदला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
तेलंगाना MLC चुनाव: कांग्रेस ने दो सीटों पर उतारे उम्मीदवार, जानें किन्हें मिला टिकट
UP MLC Election: वाराणसी स्नातक से केदारनाथ सिंह, शिक्षक से प्रमोद मिश्रा को टिकट
MLC चुनाव: वाराणसी स्नातक से केदारनाथ सिंह, शिक्षक से प्रमोद मिश्रा को टिकट
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के नतीजों पर अशोक गहलोत का वार, BJP ने दिया जवाब
राजस्थान: निकाय चुनाव के नतीजों पर अशोक गहलोत का वार, BJP ने दिया जवाब
बिहार में 8 सीटों पर MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग
बिहार में 8 सीटों पर MLC चुनाव का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget