एक्सप्लोरर

विपक्ष के दावों को चुनाव आयोग ने किया खारिज, कहा- बिल्कुल सुरक्षित है EVM

चुनाव आयोग ने कहा कि गाजीपुर, चंदौली, डुमरियागंज और झांसी में ईवीएम को लेकर जो आरोप लगाए गए वो सही नहीं हैं. जिन ईवीएम का मतदान में इस्तेमाल हुआ है वो पूरी तरह सुरक्षित हैं.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले ईवीएम को लेकर नए सिरे से विवाद शुरू हो गया है. विपक्षी दलों के नेता ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए छेड़छाड़ की कोशिश का दावा कर रहे हैं. कांग्रेस अध्यक्ष प्रियंका गांधी, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मनीष सिसोदिया समेत कई नेताओं ने स्ट्रॉन्ग रूम (जहां वोटिंग के बाद ईवीएम रखे गए हैं) पर निगरानी रखने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की है.

वहीं चुनाव आयोग ने विपक्षी दलों के दावों को खारिज किया है. चुनाव आयोग ने कहा, ''गाजीपुर, चंदौली, डुमरियागंज और झांसी में ईवीएम को लेकर जो आरोप लगाए गए वो सही नहीं हैं. जिन ईवीएम का मतदान में इस्तेमाल हुआ है वो पूरी तरह सुरक्षित हैं.''

गाजीपुर प्रशासन ने भी महागठबंधन के उम्मीदवार अफजाल अंसारी के दावों को खारिज किया है. गाजीपुर प्रशासन ने ट्वीट कर कहा, ''ईवीएम को लेकर आशंकाएं निराधार हैं. ईवीएम 24×7 सीआईएसएफ की सुरक्षा में है. उम्मीदवारों को स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी के लिए अपने एजेंटों को रखने की अनुमति दी गई है.'' इस ट्वीट को चुनाव आयोग ने रिट्वीट किया है.

बीजेपी ने भी इसे विपक्ष की हताशा करार दिया. बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन ने एबीपी न्यूज़ से कहा, ''ये हार तय देखकर ऐसा कर रहे हैं. मोदी को गाली देते देते अब चुनाव आयोग और ईवीएम को गाली देने लगे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने तो अपना फ़ैसला दे दिया है. प्रणब मुखर्जी ने कहा है कि चुनाव आयोग ने बहुत अच्छा काम किया है. कांग्रेस और बाकी पार्टियों को कम से कम प्रणब दा की बात सुननी चाहिए.''

गाजीपुर दरअसल, गाजीपुर में महागठबंधन के प्रत्याशी अफजाल अंसारी ईवीएम की सुरक्षा पर सवाल उठाते हुए देर रात स्ट्रॉन्ग रूम परिसर के बाहर धरने पर बैठ गए थे. अफजाल का आरोप है कि गाजीपुर लोकसभा के अंतर्गत पांच विधानसभा सीटें आती हैं. हर विधानसभा सीट की ईवीएम पांच अलग-अलग जगहों पर रखी गई हैं. अफजाल की मांग है कि हर स्ट्रॉन्ग रूम के पास दो बीएसपी के कार्यकर्ताओं के लिए पास जारी किया जाए. लेकिन प्रशासन इसकी अनुमति नहीं दे रहा है. गाजीपुर सीट पर अफजाल अंसारी का मुकाबला केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा से है.

चंदौली बीएसपी उम्मीदवार अतुल राय के समर्थक और समाजवादी पार्टी-बीएसपी के कार्यकर्ता ईवीएम में गड़बड़ी होने की आशंका को लेकर बड़ी संख्या में स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर पहुंच गए और कुर्सियां लगाकर बैठ गए. सोशल मीडिया के माध्यम से जैसे ही इस बात की जानकारी जिला प्रशासन को हुई, भारी संख्या में पुलिस बल के साथ जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर वहां मौजूद एसपी-बीएसपी के नेताओं पर लाठियां भांजकर उनको खदेड़ा.

कन्नौज कन्नौज में भी सपा नेताओं ने ईवीएम की सुरक्षा को लेकर हंगामा किया. आरोप है कि स्ट्रॉन्ग रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे शाम से बंद हैं जिसके चलते ईवीएम में गड़बड़ी किए जाने की आशंका बनी हुई है.

हाजीपुर बिहार के हाजीपुर में ईवीएम स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर बिजली करीब डेढ़ घंटे तक गुल रही. बिजली गुल होने के बाद महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया. बिजली गुल होने की खबर लगते ही महागठबंधन के प्रत्याशी शिवचंद्र राम भी मौके पर पहुंच गए. वहां पहुंचते ही उन्होंने फोन पर जिले के डीएम से इस बात की शिकायत की. शिकयत के बाद बाद बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई.

राजनीतिक दलों का दावा कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी एक ऑडियो जारी कर कार्यकर्ताओं से कहा, ''आपलोग, अफ़वाहों और एग्जिट पोल से हिम्मत मत हारिये. यह अफवाहें आपका हौसला तोड़ने के लिये फैलाई जा रही है. इस बीच आपकी सावधानी और भी महत्वपूर्ण बन जाती है. स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्रों पर डटे रहिए और चौकन्ने रहिए.''

बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने ट्वीट कर कहा कि देशभर के स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास ईवीएम की बरामदगी हो रही है. ट्रकों और निजी वाहनों में ईवीएम पकड़ी जा रही है. ये कहां से आ रही है, कहां जा रही है? कब, क्यों, कौन और किसलिए इन्हें ले जा रहा है? क्या यह पूर्व निर्धारित प्रक्रिया का हिस्सा है? चुनाव आयोग को अतिशीघ्र स्पष्ट करना चाहिए.''

आरजेडी ने कहा ''अभी-अभी बिहार के सारण और महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र स्ट्रॉन्ग रूम के आस-पास मंडरा रही EVM से भरी एक गाड़ी जो शायद अंदर घुसने के फ़िराक़ में थी उसे राजद-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पकड़ा. साथ मे सदर BDO भी थे जिनके पास कोई जबाब नहीं है. सवाल उठना लाजिमी है? छपरा प्रशासन का कैसा खेल.''

तेजस्वी यादव ने कहा, ''एग्ज़िट से पहले बाज़ार की अपनी मजबूरियां एग्जिट पोल के नाम से बेची जाती हैं. संघ समर्थित संस्थानों और संसाधनों की मदद से वंचितो के मनोविज्ञान से खेलना इनका पुराना हथियार है. इसे ख़ारिज करें. हम जीत रहे है. स्ट्रॉन्ग रूम पर कड़ी निगरानी रखे. गंदे खेल के माहिर लोगों की चाल कामयाब ना हो.''

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा, ''झांसी, मेरठ...ग़ाज़ीपुर..चंदौली...सारण..हर जगह मतगणना केंद्रों पर मशीने बदली जा रही है..लेकिन चुनाव आयोग और तथाकथित-मीडिया मोदी के सामने नतमस्तक, आंखों पर पट्टी बांधे घुटनों के बल बैठा है.. जनता ने मोदी के ख़िलाफ़ वोट दिया है उसे मीडिया और चुनाव आयोग मिलकर बदल रहे हैं..''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Nagaon By Election Result 2026 LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
LIVE: नगांव में बीजेपी की जीत तय, कांग्रेस का बुरा हाल, बदरुद्दीन अजमल ने किया बड़ा खेल
By-Election Results 2026 Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
Live: रेजीनगर-नंदीग्राम में भाजपा ने फहराया भगवा, धारापुरम-मदुरांतकम में TVK ने किया फतह
TN Election Results: तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
तमिलनाडु उप चुनाव का पहला रुझान, सीएम विजय के लिए खुशखबरी
Bypolls Election 2026: बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट
बंगाल-असम और तमिलनाडु में उपचुनाव, हुमायूं कबीर की गिरफ्तारी, पुडुचेरी का क्या है अपडेट

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget