एक्सप्लोरर

Elections 2022 Live: PM मोदी की गुजरात में आज रैली, BJP के दो दर्जन से ज्यादा नेता करेंगे प्रचार

Assembly Elections 2022 Live: बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग एक और पांच दिसंबर को है. राज्य की सभी 182 सीटों पर नतीजे आठ दिसंबर को घोषित की जाएंगी.

Key Events
Elections 2022 Live Updates Gujarat Assembly Polls Himachal Assembly Election PM MODI Rally bjp congress aap Elections 2022 Live: PM मोदी की गुजरात में आज रैली, BJP के दो दर्जन से ज्यादा नेता करेंगे प्रचार
गुजरात विधानसभा चुनाव 2022

Background

Assembly Elections 2022 Live: गुजरात विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ, सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अब अपने अभियान को शुरू कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले एक पखवाड़े में राज्य भर में करीब 25 रैलियां करने वाले हैं. शनिवार शाम से शुरू होने वाले प्रचार अभियान में पीएम मोदी का तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा.

19 नवंबर की शाम गुजरात में उतरने के बाद प्रधानमंत्री वलसाड में एक रैली को संबोधित करेंगे. अगले दिन पीएम मोदी सोमनाथ मंदिर जाएंगे और फिर सौराष्ट्र क्षेत्र में चार रैलियों को संबोधित करेंगे. वेरावल, धोरारजी, अमरेली और बोटाड में उनकी  चार रैलियां होंगी. पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी सौराष्ट्र की इन विधानसभा सीटों में एक भी सीट नहीं जीत पाई थी. पार्टी ने राज्य के चुनाव जीते लेकिन कांग्रेस के इस गढ़ को नहीं भेद पाई.

तीसरे दिन, पीएम मोदी सुरेंद्रनगर, भरूच और नवसारी में तीन रैलियां करेंगे. जहां भरूच कांग्रेस के पूर्व दिग्गज नेता अहमद पटेल का निर्वाचन क्षेत्र था, वहीं नवसारी से ताल्लुक रखने वाले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल देश भर में शीर्ष अंतर से अपनी लोकसभा सीट जीत रहे हैं.

दरअसल, गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सभी दल अपनी रणनीति तैयार करने में जुटे हैं. चुनाव प्रचार का सिलसिला भी तेज हो गया है. सत्ताधारी बीजेपी भी चुनाव प्रचार में अपने नेताओं की फौज उतारने जा रही है. पहले चरण के मतदान के लिए भाजपा ने प्रचार की खास प्लानिंग की है.

बीजेपी ने चुनाव प्रचार का स्पेशल प्लान बनाया है. बीजेपी ने एक ऐसे रोबोट को चुनाव प्रचार में उतारा है, जिसमें बीजेपी पार्टी की गाने पहले से ही डाले हुए हैं. इसके अलावा यह रोबोट लोगों को बीजेपी का पैम्फलेट बांट रहा है. पार्टी का कहना है कि इस रोबोट को वह लोग डोर टू डोर कैंपेन के लिए भी इस्तेमाल करने वाले हैं.

बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में वोटिंग एक और पांच दिसंबर को है. राज्य की सभी 182 सीटों पर नतीजे आठ दिसंबर को घोषित की जाएंगी.

14:45 PM (IST)  •  19 Nov 2022

कांग्रेस के शासनकाल के दौरान गुजरात को कर्फ्यू के राज्य के रूप में जाना जाता था- जेपी नड्डा

बीजेपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के लिए नवसारी, अंकलेश्वर और राजकोट (पूर्व) में तीन रैलियों की योजना बनाई है. नवसारी की जनसभा में जेपी नड्डा ने हिंदुत्व के विचारक सावरकर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आपत्तिजनक बयान दिए जाने का आरोप लगाया. इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर सियासी हमला करते हुए केंद्र में मोदी सरकार के तहत विकास के बारे में बात की. जेपी नड्डा ने कहा कि राज्य में कांग्रेस के शासनकाल के दौरान गुजरात को कर्फ्यू के राज्य के रूप में जाना जाता था. उन्होंने दावा किया कि नरेंद्र मोदी के सीएम बनने के बाद गुजरात में कहीं पर भी कर्फ्यू जैसे हालात नहीं बने थे.

13:58 PM (IST)  •  19 Nov 2022

रविकिशन प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे

गोरखपुर के सांसद रविकिशन प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे हुए है. उन्होंने गुजराती और भोजपुरी गीत का फ्यूज़न तैयार किया है. नाश्ते के टेबल पर ताप्ती नदी के किनारे एबीपी न्यूज़ को वो गीत सुनाया

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार नें धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget