एक्सप्लोरर

Elections 2022: 'केजरीवाल संग डिनर', चुनावी राज्य जीतने के लिए आम आदमी पार्टी ने बनाई ये रणनीति

Elections 2022: सीएम ने कहा, दिल्ली में पिछले 7 सालों में सरकार द्वारा किए गए कामों को चुनावी राज्यों में रह रहे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बताएं. सीएम केजरीवाल ने कहा कि यहां हुए कामों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करें. जिन लोगों का वीडियो वायरल होगा उन्हें अंत में बुलाकर मैं खुद मिलूंगा.

AAP Election Campaign: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के मद्देनजर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवासियों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि हम एक मौका केजरीवाल को नाम से कैंपेन की शुरुआत कर रहे हैं. मैं दिल्ली के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि पिछले 7 सालों में आप सरकार सरकार ने बहुत काम किए हैं और इनकी चर्चा पूरी दुनिया में होती है. दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक देखने UN से लोग आए. स्कूलों को देखने अमेरिका के राष्ट्रपति की पत्नी आईं. 24 घंटे फ्री बिजली मिल रही है. 

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि 2015 और 2020 में आपने हमें भारी बहुमत दिया. आप हमें बार बार चुन रहे हैं क्योंकि हमने खूब काम किया. क्या आप चाहते हैं कि दिल्ली में जैसे काम हुए हैं, वैसे ही देश के बाकी राज्यों में भी ऐसे काम होने चाहिए. अगर आप चाहते हैं तो हमको मौका दीजिये. इसलिए हम 'एक मौका केजरीवाल को' कैंपेन की शुरुआत कर रहे हैं.

सीएम ने कहा, दिल्ली में पिछले 7 सालों में सरकार द्वारा किए गए कामों को चुनावी राज्यों में रह रहे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बताएं. सीएम केजरीवाल ने कहा कि यहां हुए कामों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करें. जिन लोगों का वीडियो वायरल होगा उन्हें अंत में बुलाकर मैं खुद मिलूंगा.

आप संजोयक ने आगे कहा, इस कैंपेन में दिल्ली के लोग एक वीडियो बनाकर दूसरे राज्य को लोगों को बताएं कि दिल्ली में आपको कौन से काम पसंद आए हैं. आपको क्या फायदा मिल रहा है. दिल्ली सरकार ने कोई भी अच्छा काम किया है तो वीडियो जरूर बनाएं और इसे सोशल मीडिया पर डालें. उन्होंने आगे कहा कि जिन राज्यों में चुनाव हैं और जहां आपकी जान पहचान हो, वहां के लोगों को बताएं और वीडियो दिखाएं, ताकि वहां के लोग समझें कि हमने क्या काम किया है. 

जिन 50 लोगों के वीडियो सबसे ज्यादा वायरल होंगे मैं चुनाव के बाद उनसे मिलूंगा और उनके साथ डिनर करूंगा. अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि मेरे पास चुनाव लड़ने के लिये करोड़ों रुपये नहीं हैं. मेरी संपत्ति आप लोग हैं. अगर आप लोग साथ देंगे तो आवाज दूर तक जाएगी.

ये भी पढ़ें- AAP के CM चेहरे के लिए जारी नंबर को लेकर सिद्धू का दावा- 1 दिन में बस 5000 कॉल आ सकते हैं फिर 21 लाख कैसे आए?

ये भी पढ़ें- Elections 2022: वीडियो वैन के इस्तेमाल पर चुनाव आयोग ने जारी किए दिशानिर्देश, एक स्थान पर 30 मिनट से ज्यादा रुकने पर रोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget