एक्सप्लोरर

आम आदमी पार्टी बोली- चुनाव नतीजों से साफ है कि जनता बीजेपी से खुश नहीं है

Election Results: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि किसान, जवान, व्यापारी और महिलाएं बीजेपी की नीतियों से खुश नहीं हैं और यही कारण है कि पार्टी को उन राज्यों में भी हार का सामना करना पड़ा है जिनमें उसकी सत्ता थी.

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने विधानसभा चुनाव के नतीजों पर कहा कि किसान, जवान, व्यापारी और महिलाएं बीजेपी की नीतियों से खुश नहीं हैं और यही कारण है कि पार्टी को उन राज्यों में भी हार का सामना करना पड़ा है जिनमें उसकी सत्ता थी.

उन्होंने ट्वीट किया- "बजरंग बली की जाति खोजने वालों "जनता का पेट जुमलों से नही भरता" राम के नाम पर नहीं काम के नाम पर वोट माँगो, 2019 में भाजपा मुक्त हिंदुस्तान बनेगा."

दिल्लीके सीएम और आप सुप्रीमो केजरीवाल ने भी ट्वीट किया- मोदी राज की उलटी गिनती शुरू हो गयी.

मंगलवार को आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया कि 2019 में भारत बीजेपी मुक्त हो जाएगा. एमपी और छत्तीसगढ़ में लंबे वक्त से बीजेपी की सरकार थी जबकि राजस्थान में भी कांग्रेस को हराकर उसने सत्ता पाई थी लेकिन ताजा नतीजों से साफ है कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान बीजेपी के हाथ से फिसल गए हैं जबकि एमपी में भी कांग्रेस सत्ता हासिल कर सकती है.

अगले साल लोकसभा के चुनाव हैं और ताजा चुनाव नतीजों को सेमीफाइनल की तरह माना जा रहा है. आप नेता संजय सिंह ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि 2019 में भारत बीजेपी मुक्त हो जाएगा. नतीजों ने बता दिया है कि जनता जुमलों से परेशान हो गई है.

सिंह ने कहा कि आप ने सीमित संसाधनों के साथ चुनाव लड़ा था, ये शुरुआत की तरह है. हमारे लोगों ने भी कड़ी मेहनत की, चाहे नतीजे जो भी रहे हों. गौरतलब है कि आप ने छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्यप्रदेश में चुनाव लड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget