एक्सप्लोरर

Election Result 2022: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, बने रहेंगे केयरटेकर सीएम

सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक के बाद इस्तीफा सौंपा. हालांकि जब तक नई विधानसभा का गठन नहीं हो जाता तब तक वह केयरटेकर सीएम के तौर पर बने रहेंगे.  

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. उन्होंने शुक्रवार को राजभवन में आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करके इस्तीफा सौंपा. सीएम योगी ने कैबिनेट बैठक के बाद इस्तीफा सौंपा. हालांकि जब तक नई विधानसभा का गठन नहीं हो जाता तब तक वह केयरटेकर सीएम के तौर पर बने रहेंगे. 

विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत

यूपी विधानसभा चुनाव-2022 में बीजेपी की बंपर जीत के बाद योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा. बीजेपी ने 403 में से 255 सीटों पर जीत हासिल की है. बीजेपी का वोट शेयर 41.29 फीसदी रहा. वह अपने दम पर राज्य में सरकार बना रही है. मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर फूल भी चढ़ाए. राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ को चुनाव जीतने पर बधाई दी.

योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी सीट से चुनाव लड़े और जीत हासिल की. अपना इस्तीफा देने से पहले आदित्यनाथ ने लखनऊ में पहले कार्यकाल की अंतिम कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की. 37 वर्षों में यह पहली बार है जब कोई पार्टी कार्यकाल पूरा करने के बाद उत्तर प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने में सफल रही है. 1985 में नारायण दत्त तिवारी ने राज्य में लगातार दो बार जीत हासिल की थी.

पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पार्टी 111 सीटें जीतकर दूसरे नंबर पर रही. उसे 32.06 फीसदी वोट मिले. इसके अलावा बसपा ने 1 और कांग्रेस ने 2 सीटों पर जीत हासिल की. वोट शेयर की बात करें तो बसपा का 12.88 फीसदी और कांग्रेस का 2.33 फीसदी रहा. 2017 के चुनाव में सपा ने 47 और बीजेपी ने 312 सीटों पर जीत हासिल की थी. 

20 से ज्यादा जिलों में बीजेपी का क्लीन स्विप

बीजेपी के लिए ये चुनाव एतिहासिक रहा है. पार्टी ने 20 से ज्यादा जिलों में क्लीन स्विप किया है. बीजेपी ने लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, संतकबीरनगर, गोंडा, हरदोई, लखीमपुर, पीलीभीत,गौतमबुद्धनगर, वाराणसी,मिर्जापुर, सोनभद्र,  शाहजहांपुर, आगरा, एटा, हापुड़, अलीगढ़, रॉबर्ट्सगंज, झांसी, ललितपुर, मथुरा, उन्नाव, फर्रुखाबाद, कन्नौज, महोबा, हमीरपुर और कानपुर देहात में बीजेपी ने क्लीन स्विप किया है. 

ये भी पढ़ें- Punjab CM Oath Ceremony: इस तारीख को पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे भगवंत मान

Election Result 2022: योगी आदित्यनाथ की सत्ता में वापसी से पंजाब में 'आप' की लहर तक... विधानसभा चुनाव में ये चीजें हुईं पहली बार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

वीडियोज

'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Senate Election: अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
अमेरिकी संसद का चुनाव लड़ेंगे शाह, कर दिया ऐलान, भारत से है सीधा कनेक्शन
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
'मन में कड़वाहट है...', पवार-शिंदे की मुलाकात के बीच सुप्रिया सुले से संजय राउत ने की बात, फिर दिया बयान
Roadside Tea Viral Video: मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
मसाला नहीं मक्खी चाय... पिएं या उल्टी करें, समझ नहीं पा रहे यूजर्स; देखें वीडियो
Embed widget