एक्सप्लोरर

Election Fact Check: अखिलेश यादव ने कांग्रेस को बताया चालू पार्टी, जानिए क्या है वायरल वीडियो की हकीकत

Fact Check: इस वायरल वीडियो को लेकर यूजर कह रहे हैं कि अखिलेश ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रचार के दौरान यह बातें कहीं हैं, जबकि यह वीडियो पुराना है और यह बात उन्होंने मध्य प्रदेश चुनाव के लिए कही थीं.

Akhilesh Yadav Viral Video Fact Check: लोकसभा चुनाव 2024 अपने आखिरी पड़ाव पर आ चुका है. इस बीच नेताओं के कई भाषण वायरल हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों अखिलेश यादव का एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है.

यूजर इसे शेयर करते वक्त यह दावा कर रहे हैं कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस को चालू पार्टी बताते हुए उसे वोट न देने की अपील की है. इस पोस्ट को दूसरे यूजर भी इसी कमेंट के साथ शेयर कर रहे हैं.


Election Fact Check: अखिलेश यादव ने कांग्रेस को बताया चालू पार्टी, जानिए क्या है वायरल वीडियो की हकीकत

वायरल दावा

इस पोस्ट का आर्काइव यहां देखा जा सकता है.

 

क्या है फैक्ट?

अखिलेश यादव की ओर से कांग्रेस को चालू पार्टी बताते हुए उसे वोट न देने की अपील करने के नाम पर शेयर किए जा रहे इस वीडियो की पड़ताल के दौरान फैक्टचेकर की टीम ने पाया कि इस पर BBC का लोगो लगा हुआ है. इस जानकारी की सहायता से हमने ‘कांग्रेस बहुत चालू पार्टी है अखिलेश यादव bbc’ कीवर्ड्स को गूगल पर ढूंढा. इस प्रक्रिया में हमें BBC  की ओर से प्रकाशित एक यूट्यूब वीडियो और एक्स पर एक पोस्ट मिला.


Election Fact Check: अखिलेश यादव ने कांग्रेस को बताया चालू पार्टी, जानिए क्या है वायरल वीडियो की हकीकत

गूगल सर्च से मिला रिजल्ट

बता दें कि BBC ने इस यूट्यूब वीडियो और एक्स पोस्ट को 7 नवंबर 2023 को शेयर किया था.

 

NDTV, नई दुनिया, हिंदुस्तान, ABP News और जनसत्ता की ओर से साल 2023 के नवंबर माह में प्रकाशित लेखों के अनुसार, अखिलेश यादव ने यह बयान मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में दिया था जहां वह पार्टी के विधानसभा प्रत्याशियों के लिए जनसभा करने गए थे. बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में सपा और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था. अपनी जनसभा के दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था.


Election Fact Check: अखिलेश यादव ने कांग्रेस को बताया चालू पार्टी, जानिए क्या है वायरल वीडियो की हकीकत

जनसत्ता की ओर से छपे आर्टिकल का एक अंश

क्या निकला निष्कर्ष?

इस प्रकार सभी तथ्यों की पड़ताल के बाद यह बात साफ हो जाती है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से कांग्रेस को चालू पार्टी बताते हुए उसे वोट न देने की अपील करने के नाम पर शेयर किया जा रहा यह दावा भ्रामक है. असल में अखिलेश यादव ने यह बयान साल 2023 में हुए मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के दौरान दिया था, जिसमें सपा और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था.

रिजल्टः Missing Context

ये भी पढ़ें

Election Fact Check: क्या सच में बीजेपी ने प्रशांत किशोर को नियुक्त किया अपना प्रवक्ता, जानिए क्या है वायरल लेटर का सच

Disclaimer: This story was originally published by News Checker and republished by ABP Live Hindi as part of the Shakti Collective.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget