एक्सप्लोरर

ECI Action: जयराम रमेश बोले- 'कलेक्टर्स को धमका रहे अमित शाह', चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता को थमाया नोटिस

Election Commission on Jairam Ramesh: जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर दावा करते हुए कहा था कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 150 जिला कलेक्टर्स से बात की है और धमकाया भी है.

Election Commission on Jairam Ramesh : कांग्रेस नेता जयराम रमेश की अब मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि चुनाव आयोग ने उनसे जवाब मांगा है. जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक जून को कहा था कि अमित शाह ने 150 कलेक्टर से बात की है और धमकाया भी है. उनकी एक्स पोस्ट में कहा गया 'निवर्तमान गृह मंत्री आज सुबह से जिला कलेक्टर्स से फोन पर बात कर रहे हैं. अब तक 150 अफसरों से बात हो चुकी है. अफसरों को इस तरह से खुल्लमखुल्ला धमकाने की कोशिश निहायत ही शर्मनाक है एवं अस्वीकार्य है. याद रखिए कि लोकतंत्र जनादेश से चलता है, धमकियों से नहीं. 4 जून को जनादेश के अनुसार नरेंद्र मोदी, अमित शाह व भाजपा सत्ता से बाहर होंगे और INDIA गठबंधन विजयी होगा. अफसरों को किसी प्रकार के दबाव में नहीं आना चाहिए और संविधान की रक्षा करनी चाहिए.

आज शाम 7 बजे तक देना है जवाब

अब इस पोस्ट के बाद चुनाव आयोग ने जयराम रमेश को तलब किया है. उनसे तथ्यात्मक जानकारी मांगी गई है. चुनाव आयोग ने जयराम को आज शाम 7 बजे तक जवाब दाखिल करने का समय दिया है. न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, चुनाव आयोग ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश से उनके सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट के माध्यम से सार्वजनिक बयान के लिए तथ्यात्मक जानकारी मांगी है. जिसमें उन्होंने वोटों की निर्धारित गिनती से कुछ दिन पहले अमित शाह पर 150 डीएम को धमकाने का आरोप लगाया था. जवाब देने के लिए 2 जून की शाम 7 बजे तक का समय दिया गया है.

एग्जिट पोल को बताया फर्जी

जयराम ने एग्जिट पोल पर भी सवाल उठाए हैं.  उन्होंने कहा कि ये एग्जिट पोल झूठे हैं. इंडिया गठबंधन को 295 से कम सीटें नहीं मिलने वाली हैं. ये एग्जिट पोल फर्जी हैं, क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह एक मनोवैज्ञानिक खेल खेल रहे हैं. वे विपक्षी दलों, चुनाव आयोग, मतगणना एजेंटों, रिटर्निंग अधिकारियों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसा माहौल बना रहे हैं कि वे वापस आ रहे हैं लेकिन वास्तविकता पूरी तरह से अलग है.

ये भी पढ़ें : Exit Poll 2024: एग्जिट पोल के नतीजों से कितना अलग है कांग्रेस का दावा, जयराम रमेश बोले- जीत हमारी होगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी

वीडियोज

Ketan Agrawal Case Update: क्या सोनम रघुवंशी की तरह सिया गोयल भी बच जाएगी?
Mumbai Monsoon Rains:मुंबई-ठाणे में मानसून का तांडव, सड़कें बनीं नदियाँ, पानी में डूबीं गाड़ियाँ!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: प्रेमी-प्रेमिका ने रची मंगेतर की हत्या की खूनी पटकथा!
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर चोरी मामले का वो 'छुपा हुआ' सच!
Ram Mandir Donation Scam: चढ़ावा चोरी वाला बक्सा..अंदर क्या क्या मिला? | CM Yogi | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
क्या पानी-खून बहेगा एक साथ? 61 भारतीयों के साइन, पाक टूलकिट का हिस्सा बने राजनेता, क्यों भूल गए पहलगाम?
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
'BJP में शामिल हो जाएं दिग्विजय सिंह', पार्टी के विधायक ने दिया न्यौता, MP कांग्रेस में अंतर्कलह
‘दुर्भाग्य! ये कोई पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
‘ये पहली घटना नहीं...’, 125 साल पुराना गुरुद्वारा तोड़ने पर भारत ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी...', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
'श्रेयस अय्यर को पसंद नहीं वैभव सूर्यवंशी', संजू सैमसन के फ्लॉप होने पर भड़के फैंस; गौतम गंभीर को बताया घमंडी
August Theatrical Release: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
अगस्त थिएटर रिलीज: सनी देओल मचाएंगे गदर, जुनूनी प्यार में डुबोएंगे इमरान हाशमी, बॉक्स ऑफिस पर आएगी सुनामी
Exclusive: WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
WhatsApp के Username फीचर पर सरकार की सख्ती के बाद Meta का पहला रिएक्शन, सुरक्षा को लेकर जानें क्या कहा
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
दिल्ली जिमखाना क्लब खाली कराने को लेकर केन्द्र का शो काउज नोटिस, 7 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: गुजरात हाईकोर्ट- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों, फैसले का असर क्या?
गुजरात HC- 'मैरिज सर्टिफिकेट और रजिस्ट्रेशन काफी नहीं', बिना 'सप्तपदी' के शादी अमान्य क्यों?
Embed widget