एक्सप्लोरर

Bihar Election 2025: वोटिंग से पहले डिस्पैच सेंटर से बूथ तक EVM ले जाने की क्या होती है पूरी प्रक्रिया, जानें

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में EVM की सुरक्षा पर चुनाव आयोग ने खास इंतजाम किए हैं. जानें, मतदान से पहले और बाद EVM की जांच, सीलिंग और स्ट्रांग रूम प्रक्रिया कैसे होती है.

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग हो रही है. इस दिन लाखों मतदाता इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के जरिए अपने पसंदीदा उम्मीदवार को वोट दे रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये मशीनें कितनी सटीक और सुरक्षित होती हैं? चुनाव आयोग (ECI) ने EVM की सुरक्षा के लिए दो-स्तरीय प्रक्रिया अपनाती है. चुनाव के पहले सुरक्षा (Pre-Election) और चुनाव के बाद सुरक्षा (Post-Election).

मतदान से पहले हर EVM मशीन का गहन परीक्षण किया जाता है. भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) और इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (ECIL) जैसी सरकारी कंपनियां इन्हें बनाती हैं. चुनाव से पहले इन मशीनों की तकनीकी जांच राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में की जाती है, ताकि किसी तरह की गड़बड़ी न रह जाए. अगर कोई मशीन खराब पाई जाती हैतो  उसे तुरंत फैक्ट्री वापस भेज दिया जाता है.

इसके बाद सभी मशीनें एक सुरक्षित कमरे में रखी जाती हैं, जहां मोबाइल या कैमरा जैसे उपकरण ले जाना पूरी तरह मना होता है. कमरे की निगरानी राज्य पुलिस करती है. चुनाव आयोग कुछ मशीनों पर मॉक पोल भी कराता है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वोटिंग प्रक्रिया पारदर्शी है.

रैंडम तरीके से मशीनों का वितरण

चुनाव आयोग मशीनों को दो बार रैंडमाइज करता है. पहले विधानसभा स्तर पर और फिर मतदान केंद्र स्तर पर. इस प्रक्रिया से किसी भी प्रकार की साजिश या छेड़छाड़ की संभावना खत्म हो जाती है. मतदान वाले दिन भी मतदान शुरू होने से पहले मॉक पोल कराया जाता है, ताकि सभी उम्मीदवार यह देख सकें कि मशीनें सही ढंग से काम कर रही हैं.

मतदान के बाद की सुरक्षा व्यवस्था

जब मतदान पूरा हो जाता है, तब हर EVM को सील किया जाता है. सील पर उम्मीदवारों के एजेंटों के हस्ताक्षर होते हैं और फिर मशीनों की जिम्मेदारी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को सौंप दी जाती है. इसके बाद सभी मशीनें स्ट्रांग रूम में रखी जाती हैं. यह एक बेहद सुरक्षित जगह होती है, जहां 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी रहती है और बिजली की लगातार आपूर्ति सुनिश्चित की जाती है. उम्मीदवारों के प्रतिनिधि भी इन स्ट्रांग रूम्स की निगरानी में शामिल हो सकते हैं. मतगणना से पहले, आयोग सभी सीलों और मशीनों की पहचान संख्या की जांच करवाता है, जिससे किसी भी गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे.

क्यों पूरी तरह भरोसेमंद हैं EVM मशीनें

EVM किसी भी नेटवर्क या इंटरनेट से नहीं जुड़ी होतीं, इसलिए इन्हें हैक करना या रिमोट तरीके से बदलना असंभव है. हर मशीन की यूनिक आईडी और तीन-स्तरीय सीलिंग सिस्टम इसे और अधिक सुरक्षित बनाते हैं. चुनाव आयोग की इस पारदर्शी प्रक्रिया ने ईवीएम को दुनिया की सबसे विश्वसनीय वोटिंग प्रणाली बना दिया है.

ये भी पढ़ें: Bihar Assembly Election: कितने बाहुबलियों की पत्नियां लड़ रही हैं पहले फेज में चुनाव, जिनकी किस्मत EVM में होगी बंद?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
सपा सांसद बर्क ने कच्चे तेल की कीमतों को लेकर उठाया सवाल, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने क्या दिया जवाब?
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
अभिषेक मनु सिंघवी और वेम नरेंद्र रेड्डी... राज्यसभा में तेलंगाना का प्रतिनिधित्व करेंगे ये नेता, निर्विरोध जीते
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच भारत में कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG का स्टॉक? सरकार ने बताया
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी
'LPG का उत्पादन बढ़ाएं', रिफाइनरियों को सरकार का आदेश, रेस्तरां-होटल को सप्लाई के लिए बनाई कमेटी

वीडियोज

Sansani: Iran में खामेनेई 2.0 के 'दुस्साहस' का दौर ! | Iran- Israel War
Iran Israel War: क्या Middle East War अब और फैलने वाला है? | Big Breaking
Chitra Tripathi: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर कब्जा करेगा अमेरिका | Iran Israel War | Breaking | Janhit
Bharat Ki Baat: महायुद्ध का आपकी जेब से जुड़ा विश्लेषण | Iran Israel War | Netanyahu | Khamenei
Sandeep Chaudhary: चर्चा से क्यों भाग रही सरकार? वरिष्ठ पत्रकार ने खोली पोल! | Iran Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Us-Iran War: ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
ईरान के साथ युद्ध में पैसे फूंक रहा अमेरिका, एक दिन का खर्च जान रह जाएंगे सन्न!
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के विदेश जाने पर रोक! आशुतोष ब्रह्मचारी ने कोर्ट में दाखिल की अर्जी
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
नेपाल में RSP की शानदार जीत, PM मोदी ने रबी लामिछाने और बालेन शाह को लगाया फोन, क्या हुई बात?
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
स्लीवलेस गाउन, लहराती जुल्फें, ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या के इस मेकअप वाले लुक ने लूटी लाइमलाइट
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
गर्लफ्रेंड नहीं वाइफ कहिए, हार्दिक पांड्या ने खुलेआम कही दिल की बात; पूरी दुनिया को कर दिया हैरान
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के TMC सांसद कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
T-20 वर्ल्डकप ट्रॉफी हनुमान मंदिर में लाई गई तो भड़के कीर्ति आजाद, कहा- शेम ऑन टीम इंडिया
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
CBSE ने गल्फ देशों में स्थगित की बोर्ड परीक्षा, जानें अब आगे क्या होगा?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
गर्मियों में ऐसी खरीदने का बना रहे हैं प्लान, जानें आपके कमरे के हिसाब से कितने टन वाले एसी की होगी जरूरत?
Embed widget