एक्सप्लोरर

असम की दो राज्यसभा सीटों के लिए सात जून को चुनाव, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का पूरा हो रहा है कार्यकाल

आयोग ने इसके साथ ही बिहार की दो, महाराष्ट्र और तेलंगाना की एक-एक विधान परिषद सीट के लिये भी सात जून को मतदान कराने का फैसला किया है.

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने असम से दो राज्यसभा सदस्यों, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और संतियुस कुजूर का कार्यकाल पूरा होने के कारण रिक्त हो रही दोनों सीटों के लिये आगामी सात जून को चुनाव कराने का फैसला किया है. इसके साथ बिहार, महाराष्ट्र और तेलंगाना की चार विधान परिषद सीटों के लिये भी चुनाव होगा. आयोग द्वारा मंगलवार को जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार 14 जून को रिक्त हो रही असम की दो राज्यसभा सीटों पर सात जून को मतदान होगा. असम से कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य डा. सिंह और कुजूर का छह साल का कार्यकाल 14 जून को पूरा हो रहा है.

आयोग ने इसके साथ ही बिहार की दो, महाराष्ट्र और तेलंगाना की एक-एक विधान परिषद सीट के लिये भी सात जून को मतदान कराने का फैसला किया है. इनमें से तीन सीटें सदस्यों के निधन और एक सीट सदस्य के त्यागपत्र के कारण रिक्त हुयी है. तेलंगाना के विधान परिषद सदस्य हनुमंत राव मीनमपल्ली के पिछले साल 11 दिसंबर को इस्तीफे के कारण यह सीट रिक्त हुयी थी. राव का कार्यकाल 29 मार्च 2023 तक था. इसके अलावा बिहार से विधान परिषद सदस्य डा. सूरज नंदन प्रसाद और सईद खुर्शीद मोहम्मद मोहसिन और महाराष्ट्र से विधान परिषद सदस्य शिवाजी राव बापूसो देशमुख के निधन के कारण तीनों सीटें रिक्त हुयी थीं.

उच्च सदन की दो और विधान परिषद की चार सीटों के लिये 21 मई को अधिसूचना जारी की जायेगी. उम्मीदवारों के लिये नामांकन की अंतिम तारीख 28 मई है जबकि 29 मई को नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवार 31 मई तक नामांकन वापस ले सकेंगे.

सात जून को सुबह नौ बजे से सायं चार बजे तक मतदान होगा और इसके बाद शाम पांच बजे मतगणना की जायेगी. राज्यसभा सदस्य के चुनाव में संबद्ध राज्य की विधानसभा के सदस्य मतदान करते हैं. उल्लेखनीय है कि असम से राज्यसभा की सात सीटें हैं. इनमें से छह सीट कांग्रेस के पास हैं.

तमिलनाडु: बीजेपी का दावा- गठबंधन की कोशिश में डीएमके, स्टालिन बोले- मोदी साबित करें तो छोड़ दूंगा राजनीति

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget