एक्सप्लोरर

Uttarakhand Election 2022: उत्तराखंड में पिछले विधानसभा चुनाव के मुकाबले कम हुआ मतदान, जानिए सीएम धामी और हरीश रावत ने क्या कहा

Uttarakhand Polling: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, "यहां की जनता ने आज बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया और मतदान भी काफी हुआ है, इसलिए मैं उत्तराखंड की जनता का धन्यवाद करता हूं."

Uttarakhand Voting percentage: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा चुके हैं. 14 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों के लिए जनता ने वोट डाले. लेकिन इस बार वोटिंग प्रतिशत पिछली बार से कम रहा. जहां पिछली बार राज्य में करीब 65 फीसदी वोटिंग प्रतिशत रहा था, वहीं इस बार 62.5% लोगों ने ही लोकतंत्र के इस महोत्सव में हिस्सा लिया. हालांकि ये चुनाव आयोग की तरफ से जारी शाम 6 बजे तक का आंकड़ा है. 

करीब 3 फीसदी तक गिरा वोट शेयर 
पिछले विधानसभा चुनावों में उत्तराखंड में कुल वोटिंग पर्सेंटेज 64.72 रहा था. जिसमें 61.11 फीसदी पुरुषों ने अपने वोट का इस्तेमाल किया, वहीं 68.72% महिलाओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. लेकिन इस बार ये करीब 3 फीसदी तक गिरा है. वोटिंग पर्सेंटेज में गिरावट को सभी दल अपने-अपने नजरिए से देख रहे हैं. बता दें कि इस बार उत्तराखंड में सीधी टक्कर बीजेपी और कांग्रेस के बीच है. जहां बीजेपी एंटी इनकंबेंसी के साथ चुनावी मैदान में उतरी थी, वहीं कांग्रेस की कोशिश एक बार फिर सत्ता में वापसी की है. 

ये भी पढ़ें - UP Election 2022: दूसरे चरण की वोटिंग के बाद अखिलेश यादव ने किया सीटों का शतक पूरा होने का दावा, CM योगी आदित्यनाथ ने भी किया ट्वीट

सीएम धामी ने जताया जनता का आभार
चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होने के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, "यहां की जनता ने आज बढ़-चढ़कर मतदान में भाग लिया और मतदान भी काफी हुआ है, इसलिए मैं उत्तराखंड की जनता का धन्यवाद करता हूं, सभी ने शांतिपूर्ण ढंग से मतदान किया है हम सभी के आभारी हैं. हम आशा करते हैं नई सरकार उत्तराखंड के भविष्य स्वर्णिम बनने वाली होगी." 

हरीश रावत को नतीजों का बेसब्री से इंतजार
वहीं कांग्रेस नेता हरीश रावत ने मतदान खत्म होने के बाद जनता को धन्यवाद दिया और कहा कि चुनाव नतीजों का सबको बेसब्री से इंतजार है. उन्होंने फेसबुक और ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि, "उत्तराखंड के सम्मानित मतदातागण, बहनों और भाइयों मैं, सारी चुनाव प्रक्रिया और मतदान में उत्साहपूर्वक भाग लेने के लिए आपको हृदय की गहराई से धन्यवाद देता हूं. हमें विश्वास है कि आपका मत उत्तराखंड में लोकतंत्र मजबूत करेगा. अभी केवल मतदान हुआ है, परिणामों की सबको उत्सुकतापूर्वक प्रतीक्षा है."

ये भी पढ़ें - Election 2022: UP में 62.22 फीसदी वोटिंग, गोवा में 78% से ज्यादा हुआ मतदान, उत्तराखंड में 62.5% लोगों ने डाले वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
पंजाब चुनाव से पहले AAP के लिए बढ़ीं चुनौतियां, BJP-कांग्रेस के संपर्क में कई विधायक
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
UP MLC Election Voting: उत्तर प्रदेश में एमएलसी की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
यूपी में MLC की 11 सीटों पर वोटिंग जारी, सपा-बीजेपी में सीधा मुकाबला
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget