एक्सप्लोरर

KCR की कवायद पर DMK चीफ स्टालिन ने फेरा पानी, बोले- थर्ड फ्रंट की कोई संभावना नहीं है

तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव (केसीआर) फेडरल फ्रंट (गैर-कांग्रेस, गैर बीजेपी) बनाने की कवायद में जुटे हैं. इसी के संबंध में उन्होंने पिछले दिनों केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजयन से मुलाकात की थी.

नई दिल्ली: चुनाव परिणाम आने से पहले विपक्षी दलों के नेताओं की मुलाकातें हो रही है. इस फेहरिस्त में तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव (केसीआर) सबसे आगे हैं. उन्होंने एक सप्ताह के भीतर विपक्षी दलों के दो नेताओं से मुलाकात की है. इस मुलाकात के कई मायने निकाले जा रहे हैं. दरअसल, केसीआर केंद्र में फेडरल फ्रंट की सरकार के पक्षधर हैं. उनका मानना है कि बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने की स्थिति में फेडरल फ्रंट (गैर-कांग्रेस, गैर बीजेपी) सरकार बना सकती है.

केसीआर की इस कोशिश को शुरुआती झटका लगा है. सोमवार को केसीआर से मिलने वाले डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने कहा कि राव तमिलनाडु किसी फ्रंट पर चर्चा के लिए नहीं आए थे. वह मंदिर दर्शन के लिए आए थे. यह शिष्टाचार बैठक थी. उन्होंने आगे कहा, ''मैं नहीं समझता कि थर्ड फ्रंट की कोई संभावना है. लेकिन सबकुछ 23 मई को नतीजे के बाद ही पता चलेगा.''

स्टालिन कई मौकों पर प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी के नाम का जिक्र कर चुके हैं. स्टालिन की पार्टी डीएमके तमिलनाडु और पुडुचेरी में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है.

21 मई को होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में शामिल नहीं होगी TRS

केसीआर ने पिछले दिनों केरल के मुख्यमंत्री और लेफ्ट नेता पिनरई विजयन से मुलाकात की थी. जिसके बाद उन्होंने कहा था, ''चंद्रशेखर राव के साथ बैठक महत्वपूर्ण थी. केसी राव के अनुसार, दोनों मोर्चों में से किसी को बहुमत नहीं मिल सकता है. इसलिए, क्षेत्रीय पार्टियां एक प्रमुख भूमिका निभाएंगी. हालांकि पीएम उम्मीदवार को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget