एक्सप्लोरर

PM पद के लिए राहुल गांधी के नाम की पैरवी कर चुके DMK चीफ ने KCR को नहीं दिया मिलने का समय

तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजय से मुलाकात की थी. राव 13 मई को डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन से मुलाकात करने वाले थे.

नई दिल्ली: थर्ड फ्रंट की कवायद में जुटे तेलंगाना के मुख्यमंत्री और टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव (केसीआर) को शुरुआती झटका लगा है. तमिलनाडु की प्रमुख विपक्षी पार्टी डीएमके के अध्यक्ष एमके स्टालिन ने चंद्रशेखर राव को मिलने का समय नहीं दिया है. दोनों नेताओं की 13 मई को मुलाकात होने वाली थी.

सूत्रों ने बताया कि स्टालिन इन दिनों तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार में व्यस्त हैं. टीआरएस सांसद और तेलंगाना के मुख्यमंत्री चंद्रेशखर राव की बेटी के कविता ने भी कहा कि डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन और चंद्रशेखर राव के बीच मुलाकात तय नहीं है.

ध्यान रहे कि कांग्रेस और डीएमके तमिलनाडु में गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है. यही नहीं कई मौकों पर स्टालिन राहुल गांधी की तारीफ करते रहे हैं. साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को पीएम पद के लिए उचित उम्मीदवार बनाया है.

चंद्रशेखर राव ने सोमवार को केरल के मुख्यमंत्री पिनरई विजय से मुलाकात की थी. विजयन केरल में माकपा के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार के प्रमुख हैं. कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ यहां विपक्ष में है.

चुनाव के बीच गैर कांग्रेस-गैर बीजेपी गठबंधन की कवायद में जुटे KCR, थर्ड फ्रंट के लिए विजयन से की मुलाकात

केसीआर केंद्र में गैर कांग्रेस और गैर बीजेपी गठबंधन के पक्ष में है. वे चुनाव के ऐलान से पहले भी थर्ड फ्रंट बनाने की कवायद कर चुके हैं. लेकिन इसमें कोई सफलता नहीं मिली. अब उन्होंने एक बार फिर से चुनाव के बाद बीजेपी या कांग्रेस को पूर्ण बहुमत नहीं मिलने की उम्मीद जताई है और वह थर्ड फ्रंट की सरकार की संभावना तलाश रहे हैं. लेकिन उन्हें शुरुआत में ही झटका लगा है.

आपको बता दें कि लोकसभा चुनाव के लिए पांच चरणों में 424 सीटों पर वोट डाले जा चुके हैं. बाकी के बचे दो चरणों में 12 मई और 29 मई को 118 सीटों पर वोट डाले जाएंगे.

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नाराज फूफाओं', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पर गुस्सा विपक्ष, बोला- 'मलबे में बच्चे, और इन्हें...'
'नाराज फूफाओं', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पर गुस्सा विपक्ष, बोला- 'मलबे में बच्चे, और इन्हें...'
मायावती भतीजे आकाश आनंद को फिर देंगी सजा? इस कदम से मिले संकेत
मायावती भतीजे आकाश आनंद को फिर देंगी सजा? इस कदम से मिले संकेत
एडल्ट कंटेंट से 30 हजार ड्रोन खरीदेगा यूक्रेन! ला रहा नया कानून
एडल्ट कंटेंट से 30 हजार ड्रोन खरीदेगा यूक्रेन! ला रहा नया कानून
रेड साड़ी मे बला की खूबसूरत लगीं नीता अंबानी, दोनों बहुओं श्लोका और राधिका पर पड़ीं भारी
इवेंट में नीता अंबानी ने रेड साड़ी में बिखेरा जलवा, दोनों बहुओं से लगीं ज्यादा खूबसूरत

वीडियोज

Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: मलबा हटाने में जुटी JCB...हादसे से दहली दिल्ली!
Moti Bagh Building Collapse | Sansani: दिल्ली के 'कातिल सिस्टम' का कहर ! | Delhi Hostel
Delhi Building Collapse | Sandeep Chaudhary: दिल्ली हादसे ने खोली लापरवाह सिस्टम की पोल? | BJP
Moti Bagh Building Collapse: कैसे हुआ दिल्ली हादसा? चश्मदीदों ने खोले राज, कंपा देगी सच्चाई!
Breaking News | Moti Bagh Building Collapse: दिल्ली में 'मौत का हॉस्टल'..जिम्मेदार कौन? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नाराज फूफाओं', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पर गुस्सा विपक्ष, बोला- 'मलबे में बच्चे, और इन्हें...'
'नाराज फूफाओं', BJP अध्यक्ष नितिन नवीन पर गुस्सा विपक्ष, बोला- 'मलबे में बच्चे, और इन्हें...'
मायावती भतीजे आकाश आनंद को फिर देंगी सजा? इस कदम से मिले संकेत
मायावती भतीजे आकाश आनंद को फिर देंगी सजा? इस कदम से मिले संकेत
एडल्ट कंटेंट से 30 हजार ड्रोन खरीदेगा यूक्रेन! ला रहा नया कानून
एडल्ट कंटेंट से 30 हजार ड्रोन खरीदेगा यूक्रेन! ला रहा नया कानून
रेड साड़ी मे बला की खूबसूरत लगीं नीता अंबानी, दोनों बहुओं श्लोका और राधिका पर पड़ीं भारी
इवेंट में नीता अंबानी ने रेड साड़ी में बिखेरा जलवा, दोनों बहुओं से लगीं ज्यादा खूबसूरत
ऑस्ट्रेलिया ने किया दक्षिण अफ्रीका टूर के लिए टेस्ट टीम का एलान किया
ऑस्ट्रेलिया ने किया दक्षिण अफ्रीका टूर के लिए टेस्ट टीम का एलान किया
बीजेपी नेता समिक भट्टाचार्य ने याद दिलाया 1946 दंगा, बोले- 'तलवारें बनाने के लिए...'
बीजेपी नेता समिक भट्टाचार्य ने याद दिलाया 1946 दंगा, बोले- 'तलवारें बनाने के लिए...'
दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग ढहने का पहला VIDEO आया सामने, दहला देगा हादसा
दिल्ली सत्य निकेतन बिल्डिंग ढहने का पहला VIDEO आया सामने, दहला देगा हादसा
KFC के फ्राइड चिकन में कीड़ा मिलने का दावा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
KFC के फ्राइड चिकन में कीड़ा मिलने का दावा, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
Embed widget