एक्सप्लोरर

टिकट नहीं मिलने पर भड़के केंद्रीय मंत्री विजय सांपला, कहा- बहुत दुख हुआ BJP ने गो हत्या कर दी

केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला पंजाब के होशियारपुर लोकसभा सीट से दोबारा टिकट चाहते थे. बीजेपी ने इसबार इस सीट से फगवाड़ा के विधायक सोम प्रकाश को उम्मीदवार बनाया है.

चंडीगढ़: पंजाब के होशियारपुर लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने से नाराज केंद्रीय राज्य मंत्री विजय सांपला ने सोमवार को कहा कि बीजेपी ने 'गो हत्या' की है. बीजेपी ने होशियारपुर लोकसभा सीट से फगवाड़ा के विधायक सोम प्रकाश को पार्टी प्रत्याशी चुना है. केंद्रीय मंत्री ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने कहा, “बहुत दुख हुआ बीजेपी ने गो हत्या कर दी.”

एक अन्य ट्वीट में दलित नेता ने अपनी साफ-सुथरी छवि प्रस्तुत करने की कोशिश की और पार्टी से पूछा कि उनकी क्या गलती थी और उन्हें टिकट क्यों नहीं दिया गया. उन्होंने ट्वीट किया, “कोई दोष तो बता देते? मेरी ग़लती क्या है...मुझ पर भ्रष्टाचार का कोई इल्ज़ाम नहीं है. ..आचरण पर कोई ऊंगली नहीं उठा सकता.”

सांपला ने ट्वीट किया, “क्षेत्र में एयरपोर्ट बनवाया, रेल गाड़ियाँ चलाईं, सड़कें बनवाईं.” उन्होंने ट्वीट में कहा, “अगर यही दोष है तो मैं अपनी आने वाली पीढ़ियों को समझा दूंगा कि वे ऐसी ग़लतियां न करें.”

बीजेपी ने पंजाब से पार्टी के तीन प्रत्याशियों की मंगलवार को घोषणा की और अभिनेता सन्नी देओल को गुरदासपुर से और मौजूदा सांसद किरण खेर को चंडीगढ़ से फिर से टिकट देने का निर्णय किया. हालांकि, पार्टी ने होशियारपुर से केंद्रीय मंत्री विजय सांपला के स्थान पर सोम प्रकाश को अपना उम्मीदवार चुना.

राहुल ने अमित शाह को बताया हत्या का आरोपी, शाह बोले- राजनीति से प्रेरित झूठा केस किया गया था दर्ज

पंजाब में बीजेपी अकाली दल के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है. सूबे में लोकसभा की 13 सीटें हैं. अकाली दल 10 और बीजेपी तीन सीटों पर चुनाव लड़ रही है. पंजाब में 19 मई को आखिरी चरण में वोट डाले जाएंगे. 2014 के लोकसभा चुनाव में अकाली दल ने चार, बीजेपी ने दो, कांग्रेस ने तीन और आम आदमी पार्टी ने चार सीटों पर जीत दर्ज की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'

अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?

'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके

'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'देशभर में जंतर-मंतर जैसी जगहें...' INDIA गठबंधन के प्रोटेस्ट पर बोले दीपके
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
इंग्लैंड को झटका, लंबे समय तक बाहर रहेंगे जोस बटलर? हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीर

'लोकतंत्र की जननी है भारत, शक्ति का संतुलन जरूरी', न्यू इकॉनमी फोरम में बोले PM मोदी

UP कांग्रेस में गाली गलौज, जूतम पैजार पर एक्शन! 5 सदस्यों की टीम करेगी जांच

गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत

Embed widget