एक्सप्लोरर

MCD Results 2022 Winners List Live: एमसीडी में केजरीवाल की सत्ता, AAP ने बहुमत के आंकड़ों को पार करते हुए जीती इतनी सीटें

MCD Results 2022 Complete Winners List Live: दिल्ली एमसीडी चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं. एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी बढ़त बनाए दिख रही थी लेकिन असल नतीजे आज आएंगे.

Key Events
Delhi MCD Results 2022 Complete Winners List Live Updates MCD Ward-Wise Result AAP BJP Congress MCD Results 2022 Winners List Live: एमसीडी में केजरीवाल की सत्ता, AAP ने बहुमत के आंकड़ों को पार करते हुए जीती इतनी सीटें
एमसीडी चुनाव विनर लिस्ट

Background

MCD Results 2022 Complete Winners List Live : दिल्ली नगर निगम के चुनाव के बाद सभी लोगों को नतीजों का इंतजार था जो आज 7 दिसंबर 2022 को खत्म होने वाला है. एमसीडी चुनाव के नतीजे आज घोषित किए जा रहे हैं. इस बार दिल्ली की जनता ने 50.48 प्रतिशत मतदान किया. 250 वार्डों के लिए हुए मतदान में सबसे ज्यादा मतदान बख्तावरपुर वार्ड के लिए हुआ था. वहीं, साल 2017 में लगभग 53 प्रतिशत मतदान हुआ जो इस बार के मुकाबले कम है.

पिछली बार के मुकाबले इस बार एमसीडी वार्डों की संख्या कम की गई थी. पिछली बार 272 वार्डों पर चुनाव हुआ था तो वहीं इस बार पिरसिमन के बाद 250 वार्डों पर चुनाव हुआ है. एग्जिट पोल के नतीजों में इस बार आम आदमी पार्टी एमसीडी पर कब्जा करती हुई दिख रही है. पिछले डेढ़ दशक से एमसीडी में काबिज बीजेपी को हार का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि एग्जिट पोल के नतीजे कितने सही और सटीक होते हैं ये आज पता चलेगा.

इस बार दिल्ली एमसीडी चुनाव का सीन पिछले चुनावों से बिल्कुल बदला हुआ है. साल 2012 तक मामला बीजेपी और कांग्रेस के बीच का था लेकिन राजधानी में आप की एंट्री के बाद टक्कर त्रिकोणीय होती चली गई है. इसके साथ ही तीनों एमसीडी के एक हो जाने से भी तस्वीर बदली हुई है.

साल 2012 के चुनाव में एमसीडी में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला था. उस चुनाव में बीजेपी 36.74 फीसदी वोट पाकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी. कांग्रेस 30.54 फीसदी वोटों के साथ दूसरे नंबर पर थी. साल 2017 के चुनाव में AAP की एंट्री के बाद बीजेपी अपना जनाधार बचाने में कामयाब रही थी, लेकिन कांग्रेस को बड़ा झटका लगा. साल 2017 के चुनाव में बीजेपी को 36.02 प्रतिशत वोट मिले थे. AAP ने कांग्रेस को बड़ा नुकसान पहुंचाया. AAP बीजेपी के बाद 26.21 प्रतिशत वोट पाकर दूसरे नंबर पर आ गई, जबकि कांग्रेस 21.21 प्रतिशत वोटों के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गई थी.

ये भी पढ़ें: MCD Elections 2022: जानें नगर निगम में कितने सीटों पर सिमटी कांग्रेस ? एग्जिट पोल के क्या रहे नतीजे

15:13 PM (IST)  •  07 Dec 2022

एमसीडी में केजरीवाल की सत्ता

चुनाव आयोग के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 134 सीटों पर जीत हासिल हुई है. आप के मुकाबले बीजेपी को 104 सीटें मिलीं, वहं कांग्रेस मजह 9 सीटों पर सिमट गई है. इसके अलावा 3 निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं.

12:35 PM (IST)  •  07 Dec 2022

कांग्रेस की 4 सीटें पर जीत

कांग्रेस की दिल्ली नगर निगम चुनाव में शर्मनाक हार हुई है. पार्टी 250 सीटों में से अबतक मात्र 4 सीटें ही जीत पाई है और 6 पर बढ़त बनाए हुए है. 

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget