एक्सप्लोरर

Delhi MCD Election 2022: आप ने महिला उम्मीदवारों को दिए सबसे ज्यादा टिकट, 250 में से 138 सीटों पर महिलाएं

दिल्ली नगर निगम चुनावों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. आम आदमी पार्टी की ओर से जारी उम्मीदवारों की सूची में 250 में से 138 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारा है.

MCD Election: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में दिसंबर में होने वाले नगर निगम चुनाव के मद्देनजर सभी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है. इस सूची में महिलाओं को तवज्जो देते हुए पार्टी ने कुल 250 सीटों में से 138 पर महिला उम्मीदवार उतारे हैं. इनमें कई ऐसी भी सीटें हैं जो जनरल हैं लेकिन वहां पर भी पार्टी ने महिला को प्रत्याशी बनाया है. इसके साथ ही इस बार आम आदमी पार्टी ने सबसे युवा महिला को भी टिकट दिया है. 

138 सीटों पर महिला उम्मीदवार

आम आदमी पार्टी ने इस बार नगर निगम चुनाव के लिए महिला प्रत्याशी को ज्यादा टिकट दिया है. आप ने 50% वाला दायरा हटाते हुए महिलाओं को सबसे ज्यादा टिकट दिया है. अगर आंकड़ों की बात करें तो इस बार आम आदमी पार्टी ने 250 वॉर्डों में से कुल 138 वॉर्ड में महिला उम्मीदवारों को उतारा है. कई वॉर्ड में ऐसी सीट ‌हैं जो महिला के लिए आरक्षित नहीं हैं, उस जगह पर भी आम आदमी पार्टी ने महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा है.

इंदू ने एमसीडी को कहा महाकरप्ट डिपार्टमेंट

आप ने कालका जी वॉर्ड से जनरल सीट पर इंदु को टिकट दिया है. इंदु ने कहा कि हम तो तैयार हैं. हम मार्च में भी तैयार थे, अब भी तैयार हैं. इंदु ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सबसे बड़ा मुद्दा भ्रष्टाचार का है, MCD को महाकरप्ट डिपार्टमेंट कहा जाए तो ज्यादा उचित होगा क्योंकि MCD ने पिछले 15 साल सिर्फ यही काम किया है. उन्होंने आगे कहा कि जिस भी कॉलोनी में चले जाओ सफाई होती नहीं है, ना ही सफाई कर्मचारी आते हैं. 

कालकाजी वॉर्ड संख्या 175 से शिवानी चौहान चुनावी मैदान में

वहीं 23 साल की शिवानी चौहान को आम आदमी पार्टी ने कालका जी वॉर्ड संख्या 175 से चुनाव में उतारा है. वह सबसे कम उम्र की पार्षद उम्मीदवार हैं. शिवानी ने अपना ग्रेजुएशन फैशन डिजाइनिंग में किया है. उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में मुद्दे हैं- सफाई, टूटी सड़कें, पार्क का मेंटनेंस. कालका जी की सोसायटी को काफी चीजों से जूझना पड़ता है. हमें कालका जी के लोगों से रिस्पांस बहुत अच्छा मिल रहा है.  शिवानी का कहना है कि लोगों को यही पता है कि साफ सफाई तभी होगी जब MCD में केजरीवाल की सरकार होगी.

यह भी पढ़ें: Delhi MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की पहली लिस्ट, 232 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget