एक्सप्लोरर

Delhi Exit Polls: 3 एग्जिट पोल बनवा रहे BJP सरकार, 4 में बढ़त, केजरीवाल के लिए खतरे की घंटी की पूरी कहानी

Delhi Exit Poll: दिल्ली में अब तक जो एग्जिट पोल के नतीजे आए हैं, उनमें से ज्यादातर में या तो बीजेपी की सरकार बन रही है या फिर उसे बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है.

Delhi Exit Poll: दिल्ली में इस बार के एग्जिट पोल विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल के लिए खतरे की घंटी बता रहे हैं. अबतक जो एग्जिट पोल आए हैं, उनमें से तीन भारतीय जनता पार्टी की सरकार बना रहे हैं, जबकि चार एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है. जबकि केवल दो ही एग्जिट पोल दिल्ली में आम आदमी पार्टी की वापसी करा रहे हैं.

पोल डायरी के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है. इसमें बीजेपी को 42 से 50 सीटें मिल रही हैं, जबकि आम आदमी पार्टी को 18 से 25 सीटें बन रही हैं. जबकि कांग्रेस को 2 सीटें मिल सकती हैं. वोटिंग परसेंटेज की बात करें तो आप को 41.83 और 44.84 फीसदी वोट मिल रहे हैं.

पीपुल्स इनसाइट दे रहा है बीजेपी को बहुमत 

People’s insight का एग्जिट पोल भी बीजेपी को पूर्ण बहुमत दे रहा है. बीजेपी को जहां 40 से 44 सीटें मिल रही हैं, वहीं आम आदमी पार्टी को 25 से 29 सीटें मिल रही हैं.  जबकि कांग्रेस का भी खाता खुल सकता है. पीपुल्स इनसाइट में अन्य दलों का खाता नहीं खुल सकता है.  

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में बीजेपी सरकार

पीपुल्स पल्स ने भी अपने एग्जिट पोल में बीजेपी को पूर्ण बहुमत दिया है. जहां बीजेपी को 51 से 60 सीटें मिल रही हैं, वहीं आम आदमी पार्टी को 10 से 19 सीटें मिल रही हैं. ये एग्जिट पोल कांग्रेस को एक भी सीट नहीं दे रहा है. 

P-Marq Data का एग्जिट पोल बीजेपी को दे रहा बहुमत 

P-Marq Data के एग्जिट पोल में भी बीजेपी की सरकार बन रही है. जहां बीजेपी को 39 से 49 सीटें मिल रही हैं, वहीं AAP को 21 से 31 सीटें मिल रही हैं. कांग्रेस को भी एक सीट मिल सकती है. वोट शेयर की बात करें तो पिछले चुनाव की तुलना में बीजेपी का वोट शेयर 39 फीसदी से बढ़कर 45 फीसदी, AAP का 54 फीसदी से घटकर 42 फीसदी हो सकता है. जबकि कांग्रेस का वोट शेयर बढ़कर 9 फीसदी हो सकता है. इसके अलावा चार फीसदी वोट शेयर अन्य दलों के पास जा सकता है. 

चाणक्य स्ट्रैटजीज भी बना रहा BJP सरकार

चाणक्य स्ट्रैटजीज के एग्जिट पोल में भी बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिल रहा है. एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी को 39 से 44 सीटें मिल रही है, वहीं आम आदमी पार्टी 25 से 28 सीटों पर ही पहुंच रही है. इस एग्जिट पोल में भी कांग्रेस के लिए राहत है. कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलते हुए दिखाई दे रही हैं. 

अगर वोटिंग परसेंटेज की बात करें तो बीजेपी को 43 फीसदी, आम आदमी पार्टी को 40 फीसदी वोट शेयर मिल रहा है. इसके अलावा कांग्रेस का वोट शेयर 4 फीसदी से बढ़कर 10 फीसदी होता दिख रहा है. इसके अलावा अन्य को भी सात फीसदी वोट शेयर मिल रहा है.

JVC के एग्जिट पोल में क्या है? 

JVC के एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है. जहां बीजेपी को 39 से 45 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं. वहीं आम आदमी पार्टी को 22 से 31 सीटों तक मिल रही हैं यानी अगर AAP को 31 सीटें भी मिल जाएं तो भी वो दिल्ली में सरकार नहीं बना पाएगी. JVC के एग्जिट पोल में कांग्रेस का खाता भी खुलता हुआ दिखाई दे रहा है. इसके अलावा एक सीट अन्य दल या निर्दलीय को भी मिल सकती है.  

TOI के एग्जिट पोल में BJP की सरकार 

टाइम्स ऑफ इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन रही है. इस चुनाव में बीजेपी को 51 से 60 सीटें मिलती हुई दिख रही हैं. जबकि आम आदमी पार्टी 10 से 19 सीटों पर सिमटती हुई दिखाई दे रही है. जबकि कांग्रेस या किसी और दल का खाता खुलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है. 

केवल दो एग्जिट पोल में AAP सरकार 

जिन दो एग्जिट पोल में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है, उनमें Mind Brink और Wee Preside शामिल हैं. जहां Mind Brink दिल्ली की 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी को 44-49 सीटें, बीजेपी को 21-25 सीटें और कांग्रेस को 0-1 सीट दे रहा है. वहीं Wee Preside आप को 46 से 52 सीटें दे रहा है. जबकि बीजेपी को 18 से 23 सीटें मिल सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget