एक्सप्लोरर

राष्‍ट्रपति, उपराष्‍ट्रपति, सीजेआई, चीफ इलेक्‍शन कमिश्‍नर, एलजी और दिल्‍ली पुलिस कमिश्‍नर... कौन-कौन डालेगा दिल्‍ली चुनाव में वोट

Delhi Assembly Election Voting: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 5 फरवरी, 2025 को सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी. इस बार 699 उम्मीदवार मैदान में हैं.

Delhi Voting Day: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की पूरी तैयारियां हो चुकी हैं और बुधवार (05 फरवरी, 2025) को वोटिंग होनी है. दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे. चुनाव के लिए इस बार 13 हजार 766 वोटिंग सेंटर बनाए गए हैं, जिन पर कुल 1.56 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे.

इन मतदाताओं में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, देश के मुख्य न्यायाधीश संजीव खन्ना, चीफ इलेक्शन कमिश्नर राजीव कुमार और दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा भी शामिल हैं. इन सब के बीच दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) आर. एलिस वाज ने आज मंगलवार (04 फरवरी, 2025) को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर चुनाव में मतदान करने के लिए मतदाता सूचना पर्ची सौंपी. इस मौके पर उनके साथ नई दिल्ली के जिला निर्वाचन अधिकारी सनी कुमार सिंह और बूछ लेवल अधिकारी सुरेश गिरी भी मौजूद रहे.

दिल्ली में कौन-कौन डालेगा वोट

दिल्ली विधानसभा चुनाव में द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, सीजेआई संजीव खन्ना, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा भी अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना का दिल्ली में वोट नहीं है. लोकसभा चुनाव के दौरान इन दोनों ने गुजरात में अपना वोट डाला था.

सुबह 7 बजे शुरू होगा मतदान

दिल्ली में 5 फरवरी को सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी. 70 विधानसभा क्षेत्रों में 13,766 मतदान केंद्रों पर 699 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो जाएगा. इन सब के बीच निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में चुनाव अधिकारियों को निष्पक्ष रूप से काम करने की चेतावनी दी है. इसके अलावा पुलिस ने सीमा की चौकियों पर सतर्कता बढ़ा दी है. पुलिस ने आचार संहिता के उल्लंघन के 1 हजार से ज्यादा मामले दर्ज किए हैं और 34250 लोगों को या तो गिरफ्तार किया गया है या फिर हिरासत में लिया गया है.  

ये भी पढ़ें: DELHI ELECTION: दिल्ली चुनाव का थम गया प्रचार! जानें कौन से नेता पर हुए कितने बड़े हमले, तस्वीरों के जरिए समझे कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget