एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव: विजेंद्र गुप्ता ने केजरीवाल लहर में बचाई थी अपनी सीट, रोहिणी से एक बार फिर मैदान में

विजेंद्र गुप्ता उन नेताओं में से एक रहे हैं जिन्होंने अपना राजनीतिक सफर स्टूडेंट रहते हुए ही शुरू कर लिया था.विजेंद्र गुप्ता लगातार तीन बार रोहिणी से काउंसलर चुने गए और तमाम कमेटियों का हिस्सा बने.

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: 2015 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की लहर में दिल्ली बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता रोहिणी सीट से जीत दर्ज करने में कामयाब हुए थे. दिल्ली बीजेपी के दिग्गज नेता विजेंद्र गुप्ता को इस जीत का फायदा मिला और वह विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष का पद हासिल करने में भी कामयाब रहे. 2020 में बीजेपी ने अपने सीएम के चेहरे के एलान तो नहीं किया है, लेकिन बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले 67 उम्मीदवारों में विजेंद्र गुप्ता का कद सबसे बड़ा है.

छात्र राजनीति से हुई शुरुआत

विजेंद्र गुप्ता का जन्म 14 अगस्त 1963 को हुआ था. विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज के एमकॉम की पढ़ाई की है. 1983 में विजेंद्र गुप्ता दिल्ली यूनिवर्सिटी के उपाध्यक्ष का चुनाव जीतने में कामयाब हुए थे. छात्र राजनीति से आगाज करने वाले विजेंद्र गुप्ता ने 1997 में पहली बार काउंसलर के चुनाव में जीत दर्ज की. इसके बाद विजेंद्र गुप्ता लगातार दो बार और काउंसलर बनने में कामयाब हुए.

2013 में बढ़ा कद

2013 के विधानसभा चुनाव में विजेंद्र गुप्ता को दिल्ली चुनाव की सबसे वीआईपी सीट नई दिल्ली से बीजेपी ने चुनाव मैदान में उतारा. इस सीट पर दिल्ली की पूर्व सीएम शीला दीक्षित और सीएम अरविंद का मुकाबला करने के लिए बीजेंद्र गुप्ता को टिकट दिया गया था. इस चुनाव में विजेंद्र गुप्ता कोई बड़ा कमाल तो नहीं कर पाए. लेकिन उन्हें शीला दीक्षित के लगभग बराबर वोट हासिल हुए. नई दिल्ली सीट पर केजरीवाल को 44 हजार वोट मिले थे, जबकि 18,405 वोट के साथ शीला दीक्षित दूसरे और 17,952 वोट के साथ विजेंद्र गुप्ता तीसरे नंबर पर रहे.

विजेंद्र गुप्ता को अपनी सबसे बड़ी जीत 2015 में मिली. 2015 में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि बीजेपी के महज तीन उम्मीदवार ही जीत हासिल करने में कामयाब हुए. केजरीवाल की लहर में विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को करीब पांच हजार वोट से मात दी थी. 2019 में एक बार फिर से विजेंद्र गुप्ता इस सीट से किस्मत आजमा रहे हैं.

इन कमेटियों का रह चुके हैं हिस्सा

विजेंद्र गुप्ता 1997-98 में एमसीडी की लॉ एंड जनरल कमेटी का हिस्सा थे. 1998 से 2010 तक विजेंद्र गुप्ता स्टैडिंग कमेटी के मेंबर रहे. 2007 से 2009 के बीच विजेंद्र गुप्ता स्टैडिंग कमेटी के चैयरमैन बने.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
पृथ्वी शॉ की लाइफ में एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल का कमबैक, जानें क्यों टूटा था रिश्ता
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'AAP, DMK, विजय...', वो 5 बड़ी विपक्षी पार्टियां जो ज्ञानेश कुमार के खिलाफ SC नहीं गई
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget