एक्सप्लोरर

बजट की घोषणाओं से कैसे होगी दिल्लीवासियों की बल्ले-बल्ले? सुधांशु त्रिवेदी ने बता दी पूरी स्कीम

Delhi Elections 2025: मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का बजट 2025 बीते दिन शनिवार (01 फरवरी, 2025) को पेश किया गया. इसका असर दिल्ली चुनाव में भी देखने को मिल सकता है.

Budget 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 को होने में अब सिर्फ तीन दिन का समय बचा है. 5 फरवरी को वोटिंग से पहले मतदाताओं को अपने पाले में लाने का काम, राजनीतिक दल कर रहे हैं. इसी दौरान मोदी सरकार का बजट भी पेश हो गया, जिसमें मिडिल क्लास के लिए बड़ी घोषणा की गई. इसके बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि इसका फायदा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को हो सकता है. 

राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने रविवार (02 फरवरी, 2025) को दावा किया कि केंद्रीय बजट में शहरी विकास एवं बिजली पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिसका सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली को होगा. बीजेपी प्रवक्ता ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, शनिवार को पेश किए गए बजट को समाज के हर वर्ग को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए 'क्रांतिकारी' करार दिया. उन्होंने कहा, 'जब वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपना भाषण शुरू किया, तो उन्होंने ध्यान दिए जाने वाले छह क्षेत्रों को चिह्नित किया जिसमें शहरी विकास, बिजली और कर सुधार शामिल थे.”

'शहरी विकास और बिजली का सबसे ज्यादा फायदा दिल्ली को'

उन्होंने कहा, 'यह पहली बार है कि इस सरकार में शहरी विकास पर विशेष ध्यान दिया. दूसरा प्रमुख क्षेत्र बिजली है. शहरी विकास व बिजली समान रूप से भारत के विकसित राष्ट्र बनने के लिए महत्वपूर्ण कारक हैं.” उन्होंने कहा कि दिल्ली मुख्य रूप से एक शहरी क्षेत्र है, अगर कोई इन दो प्रमुख क्षेत्रों (शहरी विकास और बिजली) से अधिकतम लाभ उठाता है, तो वह राष्ट्रीय राजधानी ही है.

'बजट से जो उम्मीदें थीं वो पूरी हुईं'

भाजपा नेता ने यह टिप्पणी दिल्ली में पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव से तीन दिन पहले की है. त्रिवेदी ने कहा, 'अभी तक लोगों को बजट से जो भी उम्मीदें थीं, वे आंशिक रूप से पूरी हुईं लेकिन पहली बार सरकार ने मध्यम वर्ग को उम्मीद से ज्यादा छूट दी है' उन्होंने दावा किया, 'अब दिल्ली में करीब 85 फीसदी करदाताओं को लगभग कोई टैक्स नहीं देना पड़ेगा. मुझे लगता है कि इससे ज्यादा क्रांतिकारी फैसला कोई और नहीं हो सकता.'

ये भी पढ़ें: ‘चुन चुनकर बांग्लादेशी-रोहिंग्याओं को निकालेंगे दिल्ली के बाहर’, चुनावी रैली में अमित शाह ने कर दिया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget