एक्सप्लोरर

Delhi Election: मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज? दिल्ली में कौन होगा BJP का सीएम फेस, जानें लिस्ट में कौन से नाम

दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी में सीएम चेहरे को लेकर चर्चा तेज हो गई है. दिल्ली बीजेपी के नेताओं का मानना है कि पार्टी को केजरीवाल का मुकाबला करने के लिए CM फेस के साथ उतरना चाहिए.

Delhi BJP: दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं. बीजेपी और आम आदमी पार्टी दोनों ही विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं. दिल्ली बीजेपी के तमाम नेताओं ने पार्टी को सीएम फेस के साथ उतरकर अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में सत्ता पर काबिज AAP को चुनौती देने की वकालत की है. कुछ बीजेपी नेताओं ने तो मनोज तिवारी, बांसुरी स्वराज जैसे कुछ नेताओं को सीएम फेस बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. 

दरअसल, 2020 में बीजेपी दिल्ली में अरविंद केजरीवाल का मुकाबला करने के लिए बिना सीएम फेस के उतरी थी. चुनाव में बीजेपी को बुरी तरह से हार मिली थी और 70 सीटों वाली दिल्ली में सिर्फ 8 सीटों पर जीत हासिल करने में सफल रही थी. जबकि आप ने 62 सीटें जीती थीं. 

बीजेपी में चर्चा जोरों पर

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में दिल्ली के टॉप बीजेपी लीडर ने बताया, ''इस मामले में बीजेपी के कई वरिष्ठ नेताओं ने चर्चा भी शुरू कर दी है. कुछ नेताओं का ये भी मानना है कि केजरीवाल के खिलाफ सीएम फेस का ऐलान करके बीजेपी को चुनाव में फायदा मिल सकता है. नेताओं ने अपने विचारों को पार्टी आलाकमान को भी भेजा है. ''

लिस्ट में इन नेताओं के नाम

बीजेपी के अन्य वरिष्ठ नेता ने बताया, बीजेपी के तमाम प्रमुख नेताओं मनोज तिवारी, सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, बांसुरी स्वराज, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा या पूर्व सांसद प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता में से किसी को इसके लिए चुना जा सकता है.

दिल्ली बीजेपी नेताओं के एक गुट का मानना है कि पार्टी सीएम फेस का ऐलान करके एकजुटता का संदेश दे सकती है और इससे पार्टी के चुनाव अभियान को भी मजबूती मिलेगी. 

2015 में बीजेपी ने किरण बेदी को सीएम फेस बनाकर चुनाव लड़ा था. हालांकि, उस चुनाव में भी बीजेपी को हार मिली थी. तब आप ने 67 सीटें जीती थीं. बीजेपी के एक नेता ने पीटीआई से बातचीत में कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव के लिए सीएम फेस को चुनने का फैसला पार्टी नेतृत्व के पास है और वह इस पर बाद में फैसला लेगा. 

उधर, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कथित शराब नीति घोटाले में जेल में बंद हैं. हालांकि, आम आदमी पार्टी का वे प्रमुख चेहरा हैं और पार्टी को विश्वास है कि दिल्ली की जनता लगातार चौथी बार उन्हें सीएम बनाएगी.

यह भी पढ़ें: हरियाणा में शनिवार को आ सकती है BJP की पहली लिस्ट, पढ़ें संभावित नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget