एक्सप्लोरर

AAP या बीजेपी, दिल्ली में किसकी सरकार? जानें वोटिंग से पहले सर्वे ने किसकी बढ़ाई टेंशन

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. आम आदमी पार्टी, बीजेपी और कांग्रेस लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं.

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है. इसके बाद देश की राजधानी में राजनीतिक पारा बढ़ा हुआ है. सब के मन में इस समय यही सवाल है कि इस बार दिल्ली में किस की सरकार बनेगी. इसी बीच  विधानसभा चुनाव पर आए पहले सर्वे ने सभी को हैरान कर दिया है.

टाइम्स नाउ जेवीसी पोल में आप और भाजपा के बीच बेहद करीबी मुकाबले की भविष्यवाणी की गई है. तीन फैक्टर्स पर किए गए इस सर्वे में बीजेपी सत्ता के बेहद करीब या बहुमत से आगे जाती हुई दिख रही है.

अगर सिर्फ 'आप'ने मुफ्त के वादे किए तब क्या होगा 

बीजेपी ने अभी तक महिलाओं के लिए सहायता राशि का आधिकारिक तौर पर वादा नहीं किया है. वहीं, दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी ने मासिक 2100 रुपए देने का ऐलान कर दिया है. टाइम्स नाउ जेवीसी सर्वे के अनुसार, इन हालातों में आम आदमी पार्टी को सीधे फायदा हो सकता है. उन्हें 55 फीसदी महिला वोट मिल सकते हैं। जबकि बीजेपी को 39 फीसदी, कांग्रेस को 5 फीसदी और अन्य को एक फीसदी महिला वोटर्स का साथ मिल सकता है. 

वहीं, आम आदमी पार्टी को  महिला और पुरुष वोटर्स से करीब 51.30 लाख वोट (51.20) फीसदी वोट मिल सकते हैं. दूसरी तरफ बीजेपी को 40.63 फीसदी वोट के साथ 40.70 लाख वोट मिल सकते हैं. कांग्रेस को 62 फीसदी और अन्य को 1.54 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं. अगर सीट की बात करें तो आम आदमी पार्टी को 56-60 और बीजेपी को 10-14 सीट मिल सकती है. कांग्रेस का ऐसे हालात में खाता भी नहीं खुलेगा. 

बीजेपी के वादे के बाद क्या हो सकता है परिणाम 

इस सर्व में कहा गया है कि अगर बीजेपी भी महिलाओं के लिए लाडली बहना जैसी स्कीम लेकर आती है तो इसका फायदा उन्हें हो सकता है. इस दौरान उन्हें 45 फीसदी महिला वोटर्स का साथ मिल सकता है. वहीं, 50 फीसदी आम आदमी पार्टी को ही पसंद करेंगी. जबकि कांग्रेस को 4 और अन्य को 1 फीसदी वोट मिल सकते हैं. ऐसे हालात में आम आदमी पार्टी को 47.37 लाख (47.29 फीसदी) वोट मिल सकते हैं. बीजेपी को 45.05 लाख (44.99 फीसदी) मिल सकते हैं. कांग्रेस को 6.16 और अन्य को 1.54 फीसदी वोट हासिल हो सकते हैं.

इन हालातों में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है. आप को जहां 33-37 सीटें मिल सकती हैं तो भाजपा को 33 से 36 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है. कांग्रेस को भी एक सीट मिल सकती है. 

इन हालातों में जीत सकती है बीजेपी 

अगर कांग्रेस  2500 रुपए वाली प्यारी दीदी स्कीम के वादे और अन्य मुफ्त के वादों पर जोर देती है तो आम आदमी पार्टी को नुकसान हो सकता है. सर्वे के अनुसार, अगर कांग्रेस अपने वादों का अच्छे से प्रचार करती है तो उन्हें 7.5 फीसदी वोट मिल सकते हैं. इन हालातों में  आप को 44.74 फीसदी और  भाजपा को 46.16 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है. इन हालातों में आम आदमी पार्टी बहुमत से पीछे रह सकती है. इस दौरान आम आदमी पार्टी को 27 से 33 सीट मिल सकती है. वहीं,  भाजपा 37-41 सीटें जीतकर सरकार बना सकती है. कांग्रेस ऐसे हालात में 0-2 सीटों पर ही सिमट सकती है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget