एक्सप्लोरर

दिल्ली चुनाव में बीजेपी ने बना लिया 50 सीटें जीतने का प्लान! ये वोटबैंक तय कर देगा सबकुछ

BJP Plan For Poorvanchali Voters: पूर्वांचली नेताओं के संयोजन की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की बस्ती से दो बार के सांसद रहे हरीश द्विवेदी को दी गई है, जो इस समय असम के प्रभारी भी हैं.

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में रह रहे प्रवासी पूर्वांचल समाज के वोटरों को अपनी ओर रिझाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने ग्राउंड लेवल तैयारी शुरू कर दी है. इसके लिए बीजेपी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के करीब 100 नेताओं की टीम को दिल्ली के चुनावी दंगल में उतार दिया है.

सभी नेताओं को कल दिल्ली रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है. दोपहर 2:00 बजे बीजेपी के संगठन मंत्री बीएल संतोष उन नेताओं के साथ संवाद करेंगे. दिल्ली में करीब 15 से 17 फीसदी पूर्वांचल समाज के लोग रहते हैं, जो दिल्ली के करीब 51 विधानसभा सीटों को सीधे तौर पर प्रभावित करते हैं.

बीजेपी यूपी बिहार के 100 नेताओं की उतारेगी टीम

माना जा रहा है कि आम आदमी पार्टी की लगातार जीत के पीछे पूर्वांचली वोटरों का खास महत्व है. यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी ने उन वोटरों पर ग्राउंड लेवल तैयारी शुरू कर दी है. पूर्वांचली वोटरों को गोलबंद करने और उन्हें भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में लाने के लिए बीजेपी ने उत्तर प्रदेश और बिहार के करीब 100 नेताओं को चयनित किया है. जिनकी ड्यूटी दिल्ली के विधानसभा चुनाव में लगाई गई है.

इस टास्क की किसे मिली जिम्मेदारी

पूर्वांचली नेताओं के संयोजन की जिम्मेदारी उत्तर प्रदेश की बस्ती से दो बार के सांसद रहे हरीश द्विवेदी को दी गई है, जो इस समय असम के प्रभारी भी हैं. हरीश द्विवेदी को जिम्मा दिया गया है कि उन सभी 100 नेताओं को दिल्ली की करीब 50 विधानसभा लगाया जाए. दो-दो नेताओं की टीम को विधानसभा में तैनात किया जाएगा और पूर्वांचल समाज के लोगों के बीच भाजपा के पक्ष में माहौल तैयार किया जाए.

इसी कड़ी में कल दोपहर 2:00 बजे भाजपा के संगठन मंत्री बीएल संतोष उन नेताओं के साथ बैठक करेंगे और भाजपा की रणनीति पर चर्चा करेंगे. इस बैठक में बीएल संतोष के अलावा भाजपा के महासचिव तरुण चुग और हरीश द्विवेदी व अन्य नेता भाग लेंगे.

ये भी पढ़ें: जेडीयू ने पहले दिखाए तेवर, फिर किया डैमेज कंट्रोल! जानें नेता पर एक्शन का क्या है माजरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते का बड़ा ऐलान, Gen-Z के लिए बनाएंगे नई पार्टी
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
सम्राट सरकार में 'डस्टबिन घोटाला'? रोहिणी आचार्य ने मढ़ दिए आरोप
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Car Maintenance Monsoon Tips : बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
बारिश में कार में न लग जाए जंग, समय रहते कर लें ये काम
IRCTC Japan Tour Package : जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
जापान घूमने का मौका, IRCTC लाया 10 दिन का खास पैकेज
Embed widget