एक्सप्लोरर

Congress Mizoram Manifesto: ‘750 रुपए में देंगे LPG सिलेंडर, 15 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस’, कांग्रेस का वादा

Mizoram: मिजोरम में 7 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने मैनिफेस्टो के जरिए आम लोगों को लुभाने की ज्यादा कोशिश की है. बात चाहे पेंशन की हो या फिर सस्ते में गैस सिलेंडर देने की.

MIzoram Assembly Election 2023: मिजोरम में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र (मैनिफेस्टो) जारी कर दिया है. इसमें सत्ता में आने पर ₹750 पर एलपीजी सिलेंडर, 2 हजार रुपये प्रतिमाह की पुरानी पेंशन, 15 लाख रुपये तक स्वास्थ्य बीमा कवरेज और अन्य कल्याणकारी वादे किए गए हैं.

मिजोरम प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) के मुख्य प्रवक्ता रोनाल्ड सापा तलाई ने सोमवार को मीडिया को बताया कि "कांग्रेस पार्टी राज्य में एक ऐसी सरकार स्थापित करेगी जो कुशल, पारदर्शी और भ्रष्टाचार से मुक्त होगी. कांग्रेस सरकार जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए ग्राम परिषदों व स्थानीय निकायों को ज्यादा से ज्यादा शक्ति, अधिक जिम्मेदारियां और वित्तीय संसाधन देगी."

किसान और उद्यमियों के लिए स्टार्टअप फंडिंग का वादा

मैनिफेस्टो में कहा गया है कि कांग्रेस सरकार राज्य में कनेक्टिविटी, हवाई अड्डे, बिजली आदि जैसे बेहतर बुनियादी ढांचे के विकास पर भी काम करेगी. इसके अलावा किसानों और उद्यमियों के लिए कांग्रेस सरकार स्टार्टअप फंडिंग का प्रावधान करेगी. सरकार बनने पर कांग्रेस युवा मिज़ो उद्यमी कार्यक्रम (YmElevate) की स्थापना करेगी और मिजो युवाओं के लिए 1 लाख नौकरियां पैदा करने का लक्ष्य रखेगी.

वृद्धावस्था पेंशन ₹2000 प्रति माह करने का ऐलान

मैनिफेस्टो में आगे वादा किया गया है कि जिन परिवारों में कोई सरकारी कर्मचारी नहीं है, उनके लिए हमारी पार्टी 15 लाख रुपये तक के स्वास्थ्य बीमा कवर का समर्थन करेगी. पार्टी असाध्य रोगियों के लिए 5 करोड़ का बजट भी रखेगी. साथ ही वृद्धावस्था पेंशन को बढ़ाकर ₹2000 प्रति माह किया जाएगा. घोषणापत्र में कहा गया है कि वह एएवाई और पीएचएच कार्ड धारकों और महिला नेतृत्व वाले परिवारों को 750 रुपये प्रति सब्सिडी वाला एलपीजी सिलेंडर पर भी देगी.

7 नवंबर को होने हैं मिजोरम में चुनाव

कांग्रेस ने वादा किया है कि राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के तहत विधवाओं और दिव्यांगों को दी जाने वाली सहायता को बढ़ाकर ₹2,000 प्रति माह किया जाएगा. बता दें कि 40 सदस्यीय मिजोरम विधानसभा के लिए 7 नवंबर को वोटिंग है. 2018 में हुए चुनाव में मिजो नेशनल फ्रंट ने कांग्रेस को शिकस्त दी थी.

ये भी पढ़ें

Maharashtra: जाति आधारित जनगणना पर अजित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'मेरी राय है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget