एक्सप्लोरर

Maharashtra: जाति आधारित जनगणना पर अजित पवार का बड़ा बयान, कहा- 'मेरी राय है कि...'

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने एकनाथ शिंदे और देवेंद्र फडणवीस के साथ मिलकर बिहार में जाति जनगणना का ब्योरा मांगा है. पवार ने कहा कि यह काम महाराष्ट्र में भी की जानी चाहिए.

Maharastra Politics: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) ने बिहार (Bihar) में करायी गयी जाति आधारित गणना (Caste Census) की तर्ज पर राज्य में भी जाति जनगणना कराने की वकालत किया है. उन्होंने सोमवार (23 अक्टूबर) को कहा कि इस तरह के कदम से सभी समुदायों की सटीक आबादी का पता लगाने में मदद मिलेगी. ताकि उसी अनुसार आनुपातिक लाभ दिया जा सके.

अजित पवार ने सोलापुर के माढा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार मराठा समुदाय की आरक्षण दिए जाने की मांगों को लेकर सकारात्मक है. उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी राय है कि यहां जाति आधारित जनगणना होनी चाहिए. बिहार सरकार ने इसे अपने राज्य में लागू किया. इस तरह की कवायद से, हमें अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति(एसटी), अल्पसंख्यकों, सामान्य वर्ग आदि की सटीक जनसंख्या का पता चल जाएगा. क्योंकि जनसंख्या के अनुपात के अनुसार ही सभी समुदायों को लाभ दिया जाता है. ’’

बिहार से मांगा गया जाति सर्वेक्षण का ब्योरा

पवार ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) और उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के साथ मिलकर बिहार में हुए जाति सर्वेक्षण का ब्योरा मांगा है. पवार ने कहा कि यह कवायद महाराष्ट्र (Maharashtra) में की जानी चाहिए. भले ही इसमें कुछ हजार करोड़ रुपये खर्च हों. क्योंकि यह जनता के सामने स्पष्ट तस्वीर पेश करेगी.

पवार ने कहा कि राज्य सरकार मराठा और धनगर समुदायों की आरक्षण की मांगों को लेकर सकारात्मक है. लेकिन इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के कदम से 62 प्रतिशत आरक्षण प्रभावित नहीं होना चाहिए (एससी, एसटी और ओबीसी के लिए 52 प्रतिशत, साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10 प्रतिशत).

उन्होंने कहा, ‘‘ यदि मराठा और अन्य समुदायों को मौजूदा 52 प्रतिशत में से आरक्षण दिया जाता है. तो इस खंड में लाभ प्राप्त करने वाले समूहों को निराशा होगी. हमारा प्रयास यह सुनिश्चित करना है कि वर्तमान में 62 प्रतिशत से ऊपर प्रदान किया जा रहा आरक्षण उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में कानूनी रूप से टिके. ’’

पवार ने कहा कि मराठा आरक्षण की मांग करने वाले कार्यकर्ता मनोज जरांगे ने मराठों के लिए कुनबी प्रमाण पत्र मांगा है. ताकि मराठों को अन्य पिछड़ा वर्ग श्रेणी के तहत लाभ मिल सके.   जबकि ओबीसी श्रेणी के कई समूह ज्ञापन सौंप रहे हैं कि उनके वर्ग में किसी अन्य समुदाय को शामिल नहीं किया जाना चाहिए. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता ने कहा, ‘‘धनगर समुदाय अनुसूचित जनजाति श्रेणी में शामिल होने की मांग कर रहा है, जबकि आदिवासी इसका विरोध कर रहे हैं.’’

ये भी पढ़ें: Shivsena Dasara Melava 2023: दशहरा रैली को लेकर ठाकरे गुट की अपील- 'लंच बॉक्स और बैग न लाएं', जानें कैसी है तैयारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP आंदोलन के दौरान डीपफेक कंटेंट की निगरानी, हुआ ये खुलासा
CJP आंदोलन के दौरान डीपफेक कंटेंट की निगरानी, हुआ ये खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
'शिक्षा मंत्री बनना ही पड़ेगा', CM फडणवीस पर बोले संजय राउत
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई
बागी सांसद का उद्धव ठाकरे के लिए ऐसा पोस्ट, सियासी हवा गरमाई

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget