एक्सप्लोरर

चौथा चरण: 6 राज्यों में कांग्रेस को एक सीट पर भी नहीं मिली थी जीत, NDA ने 56 सीटों पर बाजी मारी थी

Lok Sabha Election 2019: इस चरण में ओडिशा ऐसा राज्य है जिसकी 6 सीटों में से बीजेपी और कांग्रेस एक पर भी जीत दर्ज करने में कामयाब नहीं हो पाए थे.

Lok Sabha Election 2019: आज 17वीं लोकसभा चुनने के लिए 9 राज्यों 72 सीटों पर चौथे चरण में वोटिंग हो रही है. जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट को छोड़ दिया जाए तो इस चरण में 8 राज्यों की 70 सीटों पर चुनाव हो रहा है. इन 70 सीटों पर बीजेपी की अगुवाई वाला एनडीए काफी मजबूत दिखाई देता है, क्योंकि 2014 में एनडीए के हिस्से में 56 सीटें आई थीं. वहीं 8 में से 6 राज्यों में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था, जबकि दो राज्यों में उसे 1-1 सीट से ही संतोष करना पड़ा था. हालांकि ओडिशा में बीजेपी भी खाता नहीं खोल पाई थी और सभी 6 सीटों पर बीजेडी ने जीत दर्ज की थी.

6 राज्यों में नहीं खुला था कांग्रेस का खाता

इस चरण में बिहार की 5, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 6, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की 6, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 13 और पश्चिम बंगाल की 8 सीटों पर वोटिंग हो रही है. बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए ने 2014 में इस चरण में बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड और राजस्थान की सभी सीटों पर जीत दर्ज की थी. यूपी में भी बीजेपी 13 में से 12 सीटें जीतने में कामयाब हुई थी, जबकि एक सीट पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली थी.

मध्य प्रदेश में बीजेपी को 6 में से 5 सीटों पर जीत मिली थी. वहीं कांग्रेस सिर्फ छिंदवाड़ा की सीट बचाने में कामयाब हो पाई थी. इसके अलावा पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और बीजेपी दोनों को एक एक सीट पर जीत मिली थी, जबकि ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी.

बाकी राज्यों में शानदार जीत के बावजूद बीजेपी ओडिशा में नवीन पटनायक का किला भेदने में कामयाब नहीं हुई थी. पटनायक की बीजेडी सभी 6 की 6 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रही थी. ओडिशा में कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था.

यह भी पढ़ें- मुंबई की 6 सीट पर भी वोटिंग: उर्मिला, प्रिया, मिलिंद देवड़ा, गोपाल और संजय निरुपम की किस्मत का होगा फैसला बिहार के VIP कैंडिडेट्स: चौथे चरण में बेगूसराय के गिरिराज-कन्हैया की टक्कर पर सबकी निगाहें Full Details: 9 राज्यों की 71 सीटों पर वोटिंग शुरू, जानिए चौथे चरण का A टू Z ब्यौरा लोकसभा चुनाव 4th phase: 2014 के चुनावों में यूपी की इन 13 सीटों पर किसने किसको दी थी मात, किनके बीच थी कांटे की टक्कर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आसिम मुनीर की सेना बेरहम करतूत, PoK में आम जनता पर ड्रोन से गिराए बम, देखें-Video
आसिम मुनीर की सेना बेरहम करतूत, PoK में आम जनता पर ड्रोन से गिराए बम, देखें-Video
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान

वीडियोज

Bharat Ki Baat : चढ़ावा चोरी से UP चुनाव में किसको होगा घाटा? | Ram Mandir Theft | Pratima Mishra
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: राम मंदिर ट्रस्ट की चुप्पी के पीछे है बड़ा खेल?
Faridabad Suicide Case | Domestic Violence | Abp Report:पति की प्रताड़ना का ऐसा सच जो हैरान कर देगा!
Ram Mandir | Donation Scam | Mahadangal: Champat Rai पर ट्रस्ट की मेहरबानी के पीछे क्या है खेल?
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai |Chaar Ki Chaal: चंपत राय अभी भी अयोंध्या में क्यों हैं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आसिम मुनीर की सेना बेरहम करतूत, PoK में आम जनता पर ड्रोन से गिराए बम, देखें-Video
आसिम मुनीर की सेना बेरहम करतूत, PoK में आम जनता पर ड्रोन से गिराए बम, देखें-Video
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
महाराष्ट्र TET पेपर लीक केस में बड़ा अपडेट, बिहार के इस जिले से निकला मास्टरमाइंड का कनेक्शन
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
कोलंबो की भारत-पाकिस्तान सीक्रेट मीटिंग में क्या हुआ? विदेश मंत्रालय ने दिया ये हैरान करने वाला जवाब
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान; भारत को मिली जगह 
128 साल बाद ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी, IOC ने क्वालिफिकेशन के लिए बनाया खास प्लान
Awarapan 2 vs Batwara 1947: 15 अगस्त पर महा-क्लैश, इमरान हाशमी और सनी देओल की होगी जोरदार टक्कर
15 अगस्त पर महा-क्लैश, इमरान हाशमी और सनी देओल की होगी जोरदार टक्कर
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
खामेनेई की अंतिम सलामी: भारत की ओर से शामिल होंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्यमंत्री
Explained: यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
यूरोप में गर्मी के बीच 'साइलेंट किलर' का अटैक क्या? 1,300 से ज्यादा मौतें, AC के लिए मारामारी
Highest Milk Yielding Cow: सबसे ज्यादा दूध देती हैं गाय की ये टॉप-3 नस्लें, खरीदने जा रहे हैं तो मिलेगी बंपर सब्सिडी
सबसे ज्यादा दूध देती हैं गाय की ये टॉप-3 नस्लें, खरीदने जा रहे हैं तो मिलेगी बंपर सब्सिडी
Embed widget