एक्सप्लोरर

महाराष्ट्र-हरियाणा में सलमान खुर्शीद ने जताई कांग्रेस की हार की आशंका, कहा- नेता पार्टी छोड़ रहे हैं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने पार्टी की मौजूदा हालत पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि हमने लोकसभा चुनाव में हार का विश्लेषण नहीं किया.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव में भले ही लड़ाई बीजेपी बनाम कांग्रेस हो लेकिन एक लड़ाई कांग्रेस के भीतर भी है. चुनावी मौसम में पार्टी के वरिष्ठ नेता बागी हो रहे हैं. इसका असर पार्टी को चुनाव परिणामों में देखने को मिलेगा. खुद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने हार का अंदेशा जताया है.

खुर्शीद ने न्यूज़ एजेंसी एपी को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि शायद कांग्रेस आने वाले विधानसभा चुनाव भी नहीं जीत सके. उन्होंने कहा कि कांग्रेस का संघर्ष इस कदर बढ़ गया है कि वह अपना भविष्‍य भी सुनिश्चित कर पाने में सक्षम नहीं है.

सलमान खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस से लगातार नेताओं को छोड़ने का सिलसिला जारी है. मई में लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद उससे उबरने में काफी देर लगा दी. उन्होंने आगे कहा, ''वास्तव में एक साथ इसका विश्लेषण नहीं किया कि क्यों लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. हमारी सबसे बड़ी समस्या रही कि हमारे नेता ने पद छोड़ दिया.''

कांग्रेस नेता ने कहा, ''लोकसभा चुनाव में पार्टी की हार के बाद राहुल गांधी ने जल्‍दबाजी में पद छोड़ दी. अगस्‍त में उनकी मां को अध्‍यक्ष बनाया गया. अध्‍यक्ष का चुनाव अक्‍टूबर में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद हो सकता है.''

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ''राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद एक खालीपन जैसा है. सोनिया गांधी ने दखल दिया है, लेकिन साफ संदेश है कि वह एक अस्थायी व्यवस्था के तौर पर हैं. मैं ऐसा नहीं चाहता.'' उन्होंने कहा, ''मैं नहीं चाहता था कि राहुल गांधी इस्तीफा दें. मेरी राय थी कि वह पद पर रहें. मैं मानता हूं कि कार्यकर्ता भी यही चाहते थे कि वह बने रहें और नेतृत्व करें.''

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस 542 में से मात्र 52 सीटों पर जीत दर्ज कर सकी थी. जिसके बाद राहुल गांधी ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. उनकी जगह अगस्त में सोनिया गांधी को कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष चुना गया. पार्टी की मुश्किलें तब और बढ़ गई जब कई दिग्गज नेताओं ने पार्टी को अलविदा कह दिया.

हाल के दिनों में हरियाणा और महाराष्ट्र में कई बड़े नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं. 21 सितंबर को चुनाव की घोषणा के बाद हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. महाराष्ट्र में संजय निरुपम ने चुनाव कार्यक्रमों से खुद को अलग कर लिया. दोनों ही राज्यों में आज से 11 दिनों बाद 21 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे.

Explainer: हरियाणा चुनाव में गुरमीत राम रहीम और संत रामपाल किसको और क्यों दे सकते हैं समर्थन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget