एक्सप्लोरर

आनंदपुर साहिब: कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने भरा नामांकन, कुल 14 करोड़ की संपत्ति के हैं मालिक

2009 में मनीष तिवारी लुधियाना सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे. यूपीए सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री रहे तिवारी 2014 में चंडीगढ़ से टिकट मांग रहे थे लेकिन कांग्रेस ने पवन बंसल को मैदान में उतार दिया था.

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने आज आनंदपुर साहिब सीट से नामांकन दाखिल किया. मनीष तिवारी के साथ पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी मौजूद रहे. मनीष तिवारी का मुकाबला आनंदपुर साहिब से अकाली दल के प्रेमसिंह चंदूमाजरा से है. यूपीए सरकार में सूचना प्रसारण मंत्री रहे तिवारी 2014 में चंडीगढ़ से टिकट मांग रहे थे लेकिन कांग्रेस ने पवन बंसल को मैदान में उतार दिया था. 2009 में मनीष तिवारी लुधियाना सीट से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे.

नामांकन के दौरान दिए शपथपत्र के मुताबिक मनीष तिवारी के पास कुल 6 करोड़ 48 लाख 23 हजार सात सौ छियासी रुपये की चल संपत्ति है, जिसमें उनके पास तीन लाख एक हजार 400 रुपये कैश और बैंक में 6 करोड़ 9 लाख दो हजार सात सौ तीस रुपये हैं. वहीं उनकी पत्नी के पास 88 हजार एक सौ चालीस रुपये कैश हैं और बैंक में 57 लाख 41 हजार अट्ठाईस रुपये जमा हैं.

मनीष तिवारी ने हलफनामे में बताया है कि उनके पास तीन कारें (होंडा सिटी, होंडा एकॉर्ड और मारुति एस क्रॉस सिग्मा) हैं. वहीं उनकी पत्नी के पास 1820 ग्राम की ज्वैलरी है, जिसकी कीमत 56 लाख 71 हजार एक सौ बीस रुपये है. मनीष तिवारी की पत्नी की कुल चल संपत्ति एक करोड़ बीस लाख पांच सौ अड़तीस रुपये है.

मनीष तिवारी के पास हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक 13 बीघा और 5 बिसवा का खेत है जिसकी कीमत उन्होंने 11 लाख रुपये बताई है. मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ स्थित घर की कीमत तीन करोड़ बताई है, इस घर का एरिया उन्होंने 3000 वर्ग फीट बताया है. मनीष तिवारी की कुल अचल संपत्ति तीन करोड़ ग्यारह लाख है. इसके अलावा उनकी पत्नी के पास दिल्ली के सफदरजंग एनक्लेव में घर है जिसकी कीमत तीन करोड़ और मुंबई के अंधेरी इलाके में 930 वर्गफीट का फ्लैट है जिसकी कीमत पचास लाख बताई है. उनकी पत्नी के पास कुल अचल संपत्ति तीन करोड़ पचास लाख है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
Maharashtra MLC Election Result Live: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट LIVE: पांचों सीटों के रुझान आए, शरद पवार गुट के लिए खुशखबरी
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
Embed widget