एक्सप्लोरर

पिता की सियासी पिच पर बेटा कार्ति चिदंबरम, कांग्रेस के भीतर उठे विरोध के सुर

कार्ति चिदंबरम को टिकट दिए जाने के बाद अंदरूनी घासान अब बाहर भी साफ दिखने लगा है. विरोध के स्वर उठाते देख तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के एस अलागिरी ने नच्याप्पन का नाम लिए बिना कहा है कि यह फैसला हाई कमांड का है जिसका सम्मान हर किसी को करना चाहिए.

चेन्नई: लोकसभा चुनाव में पिता की ‘सियासी पिच' पर पुत्र पारी खेलने को तैयार है. कांग्रेस ने पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को एक बार फिर तमिलनाडु की शिवगंगा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. पी चिदंबरम यहां से सात बार चुनाव जीत चुके हैं. 42 साल के कार्ति 2014 में इस सीट पर चौथे स्थान पर रहे थे. उन्हें सिर्फ 10% मत मिले थे. इस बार उनका इस सीट पर सीधा मुकाबला बीजेपी के एच राजा से है. बीजेपी का एआईएडीएमके के साथ गठबंधन जबकि कांग्रेस का डीएमके के साथ गठबंधन हुआ है. शिवगंगा की सीट पर सीधे कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने है.

शिवगंगा सीट पर नचियप्पन और कार्ति के बीच था मुकाबला

शिवगंगा सीट को लेकर कांग्रेस में पिछले कई दिनों से माथापच्ची चल रही थी. इस सीट पर टिकट के लिए ईएम सुदर्शन नचियप्पन और कार्ति के बीच मुकाबला था. ईएम सुदर्शन नचियप्पन 1999 में इस सीट पर जीत हासिल कर चुके हैं. वह यूपीए सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. इस हिसाब से प्रबल दावेदार नचियप्पन ही थे.

कार्ति को टिकट मिलने से नाराज नचियप्पन ने पार्टी के खिलाफ ही मोर्चा खोला दिया है. नचियप्पन ने कहा कि चिदंबरम परिवार पर भ्रष्टाचार के मामले चल रहे हैं. कार्ति को टिकट देने से पार्टी की छवि खराब होगी और लोकसभा चुनाव में नुकसान होगा. नचियप्पन ने कहा कि पी. चिदंबरम ने मेरा रास्ता रोकने के लिए अपना राजनीतिक कार्ड खेला है.

शिवगंगा सीट पर कैंपेन में जुटे कार्ति चिदंबरम

कार्ति चिदंबरम अब अपने पिता की पिच यानी शिवगंगा सीट पर कैंपेन में जुटे हैं. जहां उनके कैंपेन व्हेकिल पर गठबंधन पार्टियों के भी झंडे दिखाई दिए है. कार्ति चिदंबरम ने जैसे ही इसे ट्वीट किया यह तस्वीर वायरल हो गई. डीएमके (20 सीट) के साथ गठबंधन में कांग्रेस (10 सीट) के अलावा एमडीएमके (1), सीपीआई(2), सीपीएम(2), आईजेके(1), केडीएमके(1), वीसीके(2), आइयूएमएल(1) पार्टियां हैं.

कार्ति पर लगाए गए आरोप गलत-अलागिरी 

कार्ति चिदंबरम को टिकट दिए जाने के बाद अंदरूनी घासान अब बाहर भी साफ दिखने लगा है. विरोध के स्वर उठाते देख तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष के एस अलागिरी ने नच्याप्पन का नाम लिए बिना कहा है कि यह फैसला हाई कमांड का है जिसका सम्मान हर किसी को करना चाहिए ना कि मीडिया के सामने जा कर इसे गलत ठहराए. ये TNCC का नहीं बल्कि AICC और राहुल गांधी का फैसला है. साथ ही अलागिरी ने कहा कि कार्ति चिदंबरम पर लगाए गए आरोप गलत है.

बता दें कि कार्ति चिदंबरम एयरसेल मैक्सिस मामले में आरोपी हैं. उनके पिता पी चिदंबरम भी सह आरोपी हैं. इसके अलावा कार्ति पर INX मामले को लेकर भी केस चल रहा है. कार्ति पर आरोप है कि INX मीडिया को 2007 में 305 करोड़ रुपए का विदेशी धन प्राप्त करने में एफआईपीबी की मंजूरी में अनियमितता की गई है. इस दौरान कार्ति चिदंबरम के पिता पी. चिदंबरम केंद्रीय वित्त मंत्री थे. बीते साल फरवरी में ईडी ने INX मामले में ही कार्ति चिदंबरम को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन बाद में उन्हें जमानत मिल गई थी.

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस को No कहने के बाद क्या अब बीजेपी में शामिल होंगी सपना चौधरी? मनोज तिवारी से मिलीं

प्रियंका गांधी बोलीं- बीजेपी नेता टीशर्ट की मार्केटिंग में व्यस्त हैं, असल मुद्दों पर नहीं है ध्यान

कांग्रेस कल जारी करेगी चुनावी घोषणा पत्र, MIG और राइट टू हेल्थ जैसा वादा कर सकती पार्टी

वीडियो देखें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget