एक्सप्लोरर

INS सुमित्रा पर अक्षय कुमार को ले जाने को लेकर कांग्रेस हमलावर, पीएम से पूछा सवाल

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडाई नागरिक अक्षय कुमार को अपने साथ आईएनएस सुमित्रा पर ले गए. पीएम से सवाल पूछा गया है कि क्या ये ठीक था.

नई दिल्लीः कांग्रेस की सोशल मीडिया रणनीतिकार दिव्या स्पंदना ने भारतीय नौसेना के युद्धपोत सुमित्रा पर अभिनेता एवं कनाडाई नागरिक अक्षय कुमार को कथित तौर पर अपने साथ ले जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की है. उनका यह पलटवार मोदी के एक दिन पूर्व दिये बयान के बाद हुआ है जिसमें उन्होंने (मोदी) ने कहा था कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी जंगी पोत आईएनएस विराट को पारिवारिक छुट्टियों के लिए ‘व्यक्तिगत टैक्सी’ के रूप में प्रयोग किया था.

उन्होंने ट्वीट को प्रधानमंत्री को टैग करते हुये पूछा है, ‘‘ये ठीक था? आप कनाडाई नागरिक अक्षय कुमार को अपने साथ आईएनएस सुमित्रा पर ले गए.’’ स्पंदना ने हैशटैग के साथ कहा, ‘‘सबसे बड़ा झूठा मोदी’’

गौरतलब है कि अक्षय कुमार ने अपनी नागरिकता संबंधी अटकलों पर विराम लगाते हुये गत माह कहा था कि उनके पास कनाडाई पासपोर्ट है. स्पंदना ने एक आर्टिकल को भी टैग किया जिसमें सवाल किया गया है कि साल 2016 में विशाखापट्टनम में अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा के समय बॉलीवुड को क्यों शामिल किया गया. इसमें कहा गया है कि, ‘‘यहां तक कि कुमार ने प्रेसीडेंशियल यॉच आईएनएस सुमित्रा को अन्य नौसैनिक अधिकारियों और अन्य अतिविशिष्ट अतिथिगणों के साथ चलाया भी था.’’

स्पंदना ने बॉलीवुड की बड़ी शख्सियत अमिताभ बच्चन से भी कहा है कि वह आईएनएस विराट मुद्दे पर अपना पक्ष स्पष्ट करें. इसमें एक रिपोर्ट का हवाला दिया गया है जिसमें लक्षद्वीप के तत्कालीन प्रशासक वजाहत हबीबुल्लाह ने प्रधानमंत्री के दावे को नकार दिया है और कहा है कि किसी संदेह की स्थिति में बच्चन से पूछा जाना चाहिये.

प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को यहां आयोजित एक रैली में सनसनीखेज आरोप लगाते हुए कहा कि जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे तो गांधी परिवार युद्धपोत आईएनएस विराट का उपयोग ‘‘निजी टैक्सी’’ के रूप में करता था. इससे पहले भी मोदी ने राजीव गांधी को ‘भ्रष्टाचारी नंबर 1’ करार दिया था.

मोदी ने कहा था, ‘‘क्या इस बात की कल्पना की जा सकती है कि भारतीय सशस्त्र सेनाओं के विशिष्ट युद्धपोत को व्यक्तिगत छुट्टियों के लिए एक टैक्सी के रूप में प्रयुक्त किया जाए? एक वंश ने ऐसा किया.’’

प्रधानमंत्री ने दावा किया कि राजीव गांधी के नेतृत्व वाली तत्कालीन सरकार और नौसेना ने उनके परिवार एवं ससुराल पक्ष की मेजबानी की और उनकी सेवा में एक हेलीकाप्टर को भी लगाया गया. उन्होंने कहा कि जब एक परिवार सुप्रीम हो जाता है तो देश की सुरक्षा को खतरा हो जाता है.

मोदी ने कहा, ‘‘आईएनएस विराट का इस्तेमाल एक निजी टैक्सी की तरह करके इसका अपमान किया गया. यह तब हुआ जब राजीव गांधी एवं उनका परिवार 10 दिनों की छुट्टी पर गये थे. आईएनएस विराट को हमारी समुद्री सीमा की रक्षा के लिए तैनात किया गया था, किन्तु इसका रास्ता बदल कर गांधी परिवार को लेने के लिए भेजा गया जो अवकाश मना रहे थे.’’

राजीव गांधी 1984-89 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उनके पिता की आलोचना करने पर मोदी को निशाने पर ले लिया है.

रमजान के बीच भारत में रूह अफ्जा की किल्लत, हमदर्द पाकिस्तान का ट्विटर पर ऑफर, 'यहां से भिजवा दूं'

गौरी लंकेश हत्याकांड में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का नाम नहीं, एसआईटी ने किया इंकार

यदि महागठबंधन वालों को गलती से मौका मिला तो प्रधानमंत्री कौन होगा-अमित शाह

प्रधानमंत्री मोदी को थप्पड़ मारने वाली बात कहने से ममता बनर्जी ने किया इंकार

राफेल पर सुनवाई से पहले केंद्र का SC में नया हलफनामा, पुनर्विचार याचिकाएं खारिज करने की मांग की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुए सनी देओल के बेटा-बहू और पत्नी, पूजा देओल का दिखा स्टाइलिश अंदाज
एयरपोर्ट पर पहली बार साथ में स्पॉट हुई सनी देओल की फैमिली, पत्नी पूजा ने बटोरी लाइमलाइट
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
किस क्षेत्र में सचिन से बेहतर हैं विराट? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget