एक्सप्लोरर

मुख्यमंत्री चन्नी ने बेअदबी मामले में अकाली दल और भगवंत मान पर लगाया सांठगांठ का आरोप, कांग्रेस की जीत पर किया ये दावा

पंजाब में कांग्रेस को फिर से वापसी की उम्मीद है. सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) का कहना है कि कांग्रेस दो-तिहाई बहुमत से इस इलेक्शन में जीत दर्ज करेगी.   

पंजाब (Punjab) में वर्तमान में सत्ता में काबिज कांग्रेस को फिर से वापसी की उम्मीद है. प्रदेश के सीएम और मौजूदा चुनाव में कांग्रेस के सीएम फेस चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने बड़ी जीत का दावा किया है. उनका कहना है कि कांग्रेस दो-तिहाई बहुमत से इस इलेक्शन में जीत दर्ज करेगी.   

बेअदबी में थी विरोधियों की सांठगांठ

चमकौर साहिब रूपनगर में मौजूद सीएम ने एबीपी न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि डेरा सच्चा सौदा वाले शिरोमणि अकाली दल के पक्ष में वोटिंग करवा रहे हैं और धुरी में भगवंत मान को जिता रहे हैं. इससे साफ है कि बेअदबी के मामले में इनकी सांठगांठ थी.

सभी से की वोटिंग की अपील

चन्नी ने इस खास मौके पर वोटिंग को सफल बनाने के लिए लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग वोट डालने जाएं. सुबह-सुबह गुरुद्वारा जाने पर चन्नी ने बताया कि उन्होंने वहां जाकर भगवान से अच्छी सरकार देने और बहुमत की प्रार्थना की. उन्होंने कहा कि एक और मौका मिला तो सभी मसले हल कर देंगे.

117 सीटों के लिए है वोटिंग

पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आज 117 सीटों पर वोटिंग हो रही है. करीब 2.14 करोड़ मतदाता 1,304 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. इन प्रत्याशियों में 93 महिलाएं हैं. पंजाब में इस बार कांग्रेस, आप, शिअद-बसपा गठबंधन, बीजेपी-पीएलसी-शिअद (संयुक्त) और विभिन्न किसान संगठनों की राजनीतिक इकाई संयुक्त समाज मोर्चा के बीच बहुकोणीय मुकाबला है. इस चुनाव में पंजाब के कई चर्चित चेहरों की चुनावी किस्मत दांव पर लगी हुई है. इन चेहरों में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद का चेहरा भगवंत मान, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल आदि प्रमुख हैं.

ये भी पढ़ें

Punjab Election: पंजाब की 117 सीटों पर वोटिंग आज, अमरिंदर-सिद्धू और चन्नी समेत इन नेताओं की किस्मत दांव पर

Punjab Election 2022: कांग्रेस से बगावत कर निर्दल चुनाव लड़ रहे CM चन्नी के भाई ने जताया भरोसा, कहा- वो सरकार बनाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत; क्या टीम इंडिया करेगी अमल?
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत

वीडियोज

Alpha Review: Alia Bhatt और Sharvari भी नहीं बचा पाईं कमजोर कहानी
'Super Subbu' Cast Interview: Sex Education पर खुलकर बोले सितारे, कहा- हिचकिचाहट नहीं, सही जानकारी जरूरी
Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
विदेशी महिलाओं का अपहरण, फिरौती और गैंगरेप... पाकिस्तान के डिप्टी पीएम इशाक डार का रिश्तेदार गिरफ्तार
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
प्रशांत किशोर ही बांकीपुर से होंगे जन सुराज के प्रत्याशी, पार्टी बोली- 'BJP को हराना है तो…'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
भरत तिवारी एनकाउंटर पर भिड़े 2 केंद्रीय मंत्री, जीतन राम मांझी के बयान पर क्या बोले चिराग, जानें
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत; क्या टीम इंडिया करेगी अमल?
'वैभव सूर्यवंशी को खिलाने का सही वक्त...', इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने की वकालत
Alpha First Review: आलिया भट्ट की स्पाई एक्शन थ्रिलर 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जान लें कैसी है ये फिल्म?
आलिया भट्ट की 'अल्फा' का फर्स्ट रिव्यू आउट, देखने से पहले जानें कैसी है ये फिल्म?
Explained: UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- '2-3 महीने सब्र करें'?
UP-पंजाब चुनाव बनेंगे पेट्रोल-डीजल सस्ता होने की चाबी! सरकार ने क्यों कहा- 2-3 महीने सब्र करो
IRCTC Thailand Tour Package: मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
मसाज का सपना होगा पूरा! IRCTC रेलवे के दाम में करा रहा थाईलैंड की सैर, रहना-खाना भी फ्री
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
कैसे बनता है किसानों का आयुष्मान कार्ड, किन-किन डॉक्युमेंट्स की होती है जरूरत?
Embed widget