एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: कांग्रेस से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे CM चन्नी के भाई ने जताया भरोसा, कहा- वो सरकार बनाएंगे

Punjab Election News: मनोहर सिंह, CM चरणजीत सिंह चन्नी के सगे भाई हैं. कांग्रेस से टिकट ना दिये जाने पर बस्सी पठाना से निर्दल चुनाव लड़ रहे हैं.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बस्सी पठाना (Bassi Pathana Election) विधानसभा सीट से निर्दल उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ रहे मनोहर सिंह (Manohar Singh) ने कहा है कि कांग्रेस (Congress) ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (CM Charanjit Singh Channi) को अगले चुनाव के लिए सीएम कैंडिडेट घोषित करके अच्छा निर्णय लिया है. उन्होंने कहा है पार्टी को सीएम चन्नी के काम से लाभ होगा.

बता दें मनोहर सिंह, चरणजीत सिंह चन्नी के सगे भाई हैं, हालांकि पार्टी से टिकट ना दिये जाने पर बस्सी पठाना से निर्दल चुनाव लड़ रहे हैं. मनोहर सिह ने कहा कि कांग्रेस ने सीएम चन्नी को बतौर सीएम फेस घोषित करके अच्छा फैसला किया है. उन्होंने कहा कि लोगों ने इस फैसले को स्वीकार कर लिया है. मनोहर सिंह ने दावा किया कि मेरे भाई के काम से पार्टी को फायदा होगा और वे सरकार बनाएंगे.

मनोहर सिंह ने कहा कि मैं इस क्षेत्र (बस्सी पठाना) में सक्रिय था. मैं चुनाव जीत सकता था यह मैं नहीं, बल्कि उनके सर्वे में भी कहा गया है. फिर भी हाईकमान ने मेरी उपेक्षा की.मुझे आशा है कि मैं जीत जाउंगा. 

मनोहर सिंह की जगह गुरप्रीत सिंह को मिला टिकट
बता दें मनोहर सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी (Gurpreet Singh GP) के खिलाफ बगावत कर बस्सी पठाना क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया था.

सीएम चन्नी के भाई ने गुरप्रीत सिंह जीपी को टिकट देने संबंधी कांग्रेस के फैसले को निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के साथ ‘अन्याय’ करार देते हुए आरोप लगाया कि था मौजूदा विधायक ‘अक्षम और अप्रभावी’ है. 

गौरतलब है कि मनोहर सिंह ने बीते साल अगस्त में खरड़ सिविल अस्पताल से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी के पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने एमबीबीएस और एमडी किया है. उनके पास पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री भी है और कानून की पढ़ाई भी की है.

यह भी पढ़ें:

Punjab Election 2022: वोटिंग से एक दिन पहले सीएम चन्नी की बढ़ीं मुश्किलें, मानसा में हुआ केस दर्ज

Punjab Election 2022: नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन और बादल परिवार पर बोला हमला, कहा- बदलाव लाने के लिए लोग करें वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
पंजाब में कब-कब हुए पेपर लीक? शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
'एक भी पेपर लीक नहीं, नकल की साजिश रही नाकाम'... CM मान का बड़ा दावा
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
पंजाब: मालवा को मल्टी-स्पेशियलिटी अस्पताल की सौगात, CM भगवंत मान ने किया उद्घाटन
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला से की मांग
‘बागी सांसदों पर जल्द हो कार्रवाई’, अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर से की मांग
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
Embed widget