एक्सप्लोरर

पांचवें चरण के लिए थमा प्रचार, राहुल-सोनिया समेत कई दिग्गजों की किस्मत 6 मई को ईवीएम में होगी कैद

इस चरण में यूपी की सबसे ज्यादा-14, बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर-2, झारखंड-4, मध्य प्रदेश-7, राजस्थान-12, और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदाता इपने प्रतिनिधि के चयन के लिए वोट करेंगे.

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए आज शाम पांच बजे से चुनाव प्रचार थम गया.  6 मई को पांचवे चरण के लिए वोटिंग होगी. पांचवें चरण में 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे. इस चरण में यूपी की सबसे ज्यादा-14, बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर-2, झारखंड-4, मध्य प्रदेश-7, राजस्थान-12, और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदाता इपने प्रतिनिधि के चयन के लिए वोट करेंगे.

पांचवें चरण में की दिग्गजों की किस्मत का फैसला होगा, जिन वीआईपी सीटों पर पांचवें चरण में वोटिंग होगी उनमें यूपी की अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, धौरहरा, सीतापुर, मोहनलाल गंज, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज, और गोंडा लोकसभा सीट शामिल हैं. बिहार की वीआईपी सीटों की बात करें सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर सीट पर भी पांचवें चरण में वोट डाले जाएंगे.

राजस्थान में श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुन्झुनू, सीकर, जयपुर (ग्रामीण), जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर सीट पर मतदाता अपने अधिकार का इस्तेमाल करेंगे. वहीं मध्य प्रदेश की टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बेतूल सीटों उम्मीदवारों की किस्मत भी ईवीएम में कैद होगी.

इस चरण के वीआईपी उम्मीदवारों की बात करें तो इनमें अमेठी से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांध का मुकाबला केन्द्रीय मंत्री बीजेपी स्मृति ईरानी से है. रायबरेली में सीट पर सोनिया गांधी के सामेन बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह हैं. लखनऊ की सीट पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह का मुकाबला कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णम और एसपी-बीएसपी की उम्मीदवार पूनम सिन्हा से है.

बिहार में मधुबनी सीट पर पूर्व कांग्रेस नेता शकील अहमद के सामने महागठबंधन की वीआईपी के बद्री कुमार और बीजेपी के अशोक यादव से हैं. हाजीपुर सीट पर एलजेपी के पशुपति कुमार पारस का मुकाबला आरजेडी के शिव चंदर राम से है. सारण सीट पर बीजेपी के नेता राजीव प्रताप रूडी का की टक्कर आरजेडी के चंद्रिका राय से है.

झारखंड में हजारीबाग सीट पर केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा की टक्कर कांग्रेस नेता गोपाल साहू से है वहीं खूंटी सीट पर बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा के सामने कांग्रेस के कालीचरण मुंडा हैं। राजधानी रांची सीट पर बीजेपी के संजय सेठ को कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय टक्कर दे रहे हैं। राजस्थान की बीकानेर सीट पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का मुकाबला कांग्रेस नेता मदनगोपाल मेघवाल है. जयपुर ग्रामीण सीट पर सूचना प्रसारण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की टक्कर कांग्रेस की कृष्णा पूनिया से है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी आदित्यनाथ के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
UP Panchayat Election: उत्तर प्रदेश में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
UP Panchayat Election: यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
यूपी पंचायत चुनाव तीन महीने में ही होंगे? योगी सरकार से आया पहला बयान
UP Panchayat Election: 'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस
'सरकार डर में है', HC ने 3 महीने में पंचायत चुनाव कराने के दिए निर्देश तो बोली कांग्रेस

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
महिला आरक्षण-परिसीमन पर चर्चा-समर्थन की मांग, किरेन रिजिजू ने लिखा खरगे को पत्र 
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
दिल्ली: जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर संदिग्ध को CISF ने दबोचा, देखें Video
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
फ्रांस में दंगों और लूटपाट से प्रभावित इलाकों में लगेगा आंशिक कर्फ्यू, PM लेकोर्नू का आदेश
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद्
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Explained: कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया जा पहुंचा
कैसे अनिल पंडित बना लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 'खास हैंडलर'? कलां गांव से कैलिफोर्निया तक
Embed widget